भक्ति करने से ईश्वर की होगी प्राप्ति: सतपाल
भागलपुर। खंजरपुर स्थित महर्षि पारस हरि प्रभु आश्रम में गुरुवार को एक दिवसीय सत्संग...

Newswrapहिन्दुस्तान टीम,भागलपुरFri, 02 Dec 2022 12:52 AM
ऐप पर पढ़ें
भागलपुर। खंजरपुर स्थित महर्षि पारस हरि प्रभु आश्रम में गुरुवार को एक दिवसीय सत्संग का आयोजन हुआ। प्रवचनकर्ता सतपाल ने कहा कि ईश्वर एक हैं और सभी जगह रहते हैं। इन्हें खोजने के लिए ईश्वर भक्ति करनी चाहिए। वर्तमान समय में लोग सामर्थ्यवान होकर भी दूसरे की मदद करने से हिचकते हैं। जबकि उन्हें जरूरतमंदों को मदद करनी चाहिए। सुबोध मंडल ने कहा कि सत्संग सुनने से बुराई दूर होती है। लोग भगवान के नजदीक आते हैं। मौके पर वीरू हरि, मंटू यादव, अक्षय कुमार, बबीता देवी, कोमल देवी, कृष्ण यादव आदि मौजूद थे।
यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।