पूर्णिया: जीएलएम कॉलेज में छात्राओं के लिए शीघ्र गर्ल्स हॉस्टल की सुविधा होगी शुरू

Nov 23, 2025 06:10 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

बनमनखी के जीएलएम कॉलेज में छात्राओं के लिए शीघ्र गर्ल्स हॉस्टल की सुविधा शुरू होगी। यह निर्णय महाविद्यालय विकास समिति की बैठक में लिया गया। प्राचार्य डॉ. प्रमोद भारतीय की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में छात्र-छात्राओं की सुविधा और विकास पर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

पूर्णिया: जीएलएम कॉलेज में छात्राओं के लिए शीघ्र गर्ल्स हॉस्टल की सुविधा होगी शुरू

बनमनखी, संवाद सूत्र। बनमनखी के जीएलएम कॉलेज में छात्राओं के लिए शीघ्र गर्ल्स हॉस्टल की सुविधा शुरू होगी। यह निर्णय महाविद्यालय विकास समिति की बैठक में लिया गया है। इसके साथ ही महाविद्यालय के विकास एवं छात्र-छात्राओं की सुविधा को देखते हुए कई अहम निर्णय लिए गए हैं। जीएलएम बनमनखी में महाविद्यालय विकास समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक प्राचार्य डॉ. प्रमोद भारतीय की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में महाविद्यालय के शैक्षणिक तथा भौतिक विकास से संबंधित विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान पूर्णिया विश्वविद्यालय के सीसीडीसी डॉ. संतोष कुमार सिंह, प्रो. डॉ. शंभू लाल वर्मा, डॉ. गिरधारी हजरा, संतोष कुमार सुमन आदि शामिल हुए।

बैठक में महाविद्यालय के समग्र विकास हेतु विस्तृत चर्चा के बाद सर्वसम्मति से गर्ल्स हॉस्टल को शीघ्रातिशीघ्र संचालित करने, महाविद्यालय में पीजी कक्षाएं प्रारंभ करने, महाविद्यालय परिसर में अतिरिक्त शौचालयों के निर्माण, साइकिल स्टैंड के नवीनीकरण, महाविद्यालय पत्रिका के प्रकाशन का प्रस्ताव, महाविद्यालय में दो अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठियों के आयोजन करने का निर्णय लिया गया। साथ ही एनएएसी से संबंधित शेष कार्यों को तत्परता के साथ पूरा कर मूल्यांकन कराने का निर्णय लेते हुए प्रस्ताव पारित किया गया प्राचार्य डॉ. प्रमोद कुमार भारतीय ने बताया कि इस निर्णय से जहां महाविद्यालय की बुनियादी सुविधाओं में विकास होगा वही यहां के छात्र-छात्राओं के बीच शैक्षणिक शैक्षणिक वातावरण को और मजबूती मिलेगी। बैठक के अंत में प्राचार्य ने सभी सदस्यों के प्रति धन्यवाद ज्ञापन किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;