बांका : बेलहर थाना क्षेत्र से लड़की का अपहरण, प्राथमिकी दर्ज

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

बांका से संतोष की रिपोर्ट बांका। बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव से शादी

बांका : बेलहर थाना क्षेत्र से लड़की का अपहरण, प्राथमिकी दर्ज

बांका से संतोष की रिपोर्ट बांका। बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव से शादी की नीयत से लड़की के अपहरण का मामला सामने आया है। इस संबंध में परिजनों द्वारा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। आवेदन में बताया गया है कि युवती घर से अचानक लापता हो गई। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चल सका। परिजनों ने गांव के ही कुछ लोगों पर शादी की नीयत से अपहरण करने का आरोप लगाया है। घटना के बाद परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि युवती की बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

मोबाइल लोकेशन और अन्य तकनीकी पहलुओं की भी जांच की जा रही है। पुलिस ने जल्द मामले का खुलासा करने का भरोसा दिलाया है। घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।