Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsGas Stove Fire Destroys Homes and Property in Chandpipar India
सुपौल: टेंगराहा गांव में आगजनी की घटना में 5 लाख से अधिक की संपत्ति जलकर राख

सुपौल: टेंगराहा गांव में आगजनी की घटना में 5 लाख से अधिक की संपत्ति जलकर राख

संक्षेप:

शनिवार रात चांदपीपर पंचायत के टेंगराहा गांव में गैस चूल्हे से आग लगने से 7 परिवारों के 8 घर जलकर राख हो गए। आग में 5 लाख से अधिक की संपत्ति नष्ट हुई। स्थानीय लोगों और दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। पीड़ित परिवारों को तत्काल सहायता दी गई और मुआवजे की मांग की जा रही है।

Nov 23, 2025 06:06 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

सरायगढ़ निज संवाददाता प्रखंड क्षेत्र के चांदपीपर पंचायत के टेंगराहा गांव के वार्ड 11 में शनिवार की रात में गैस चूल्हे से आग लगने के कारण 7 परिवार के आठ फूस व टिना के घर सहित 5 लाख से अधिक की संपत्ति जलकर राख हो गया। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि रविकांत मेहता के फूस व टिना के घर में गैस सिलेंडर से अचानक आग लग गई। जिसमें उसका एक फूस का घर जल का राख हो गया। आग की लपटे इतनी तेज थी कि देखते ही देखते सुखराम मेहता के एक घर, रामचंद्र मेहता के एक घर, तेज नारायण मेहता के दो घर, दयानंद मेहता के एक घर, शंभू मेहता के घर, श्याम मेहता के एक घर और सभी परिवार के घर में रखे हुए अनाज, कपड़ा, बर्तन, नगद राशि, जमीन का कागजात, विभिन्न प्रकार के सर्टिफिकेट, 6 साइकिल एक बाइक, जेनरेटर का सामान सहित अन्य सामग्री जलकर राख हो गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

स्थानीय ग्रामीण और दो-दो दमकल गाड़ी के मदद से आग पर काबू पाया गया। शिव धीरज कुमार ने बताया कि आगजनी की घटना में पीड़ित परिवार को तत्काल पॉलीथिन शीट वितरण कर दी गई है। सभी पीड़ित परिवारों को सरकारी स्तर पर 12 हजार रुपए की दर से राशि दी जाएगी। वहीं पंचायत के मुखिया गणेश राम सहित अन्य पंचायत जनप्रतिनिधि ने पीड़ित परिवारों को जल्द से जल्द मुआवजा राशि देने की मांग की है।