पूर्णिया: गैस एजेंसी का किया एसडीएम ने किय औचक निरीक्षण

Apr 05, 2026 05:18 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

धमदाहा में गैस सिलेंडर की किल्लत को देखते हुए अनुमंडल पदाधिकारी अनुपम ने भारत गैस एजेंसी का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने स्टॉक वेरिफिकेशन किया और होम डिलीवरी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। एसडीओ ने एजेंसी के बाहर कतार में खड़े उपभोक्ताओं को तुरंत डिलीवरी देने का आदेश दिया।

पूर्णिया: गैस एजेंसी का किया एसडीएम ने किय औचक निरीक्षण

धमदाहा, एक संवाददाता। गैस सिलेंडर की किल्लत और एजेंसियों के बाहर लग रही भारी भीड़ को देखते हुए अनुमंडल पदाधिकारी अनुपम ने रविवार को भारत गैस एजेंसी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्टॉक वेरिफिकेशन के साथ-साथ अब तक हुई डिलीवरी और लंबित उपभोक्ताओं की स्थिति की जानकारी ली।निरीक्षण के दौरान एसडीओ ने एजेंसी प्रबंधक को स्पष्ट निर्देश दिया कि आगामी कार्य दिवस से सभी उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि अनुमंडल क्षेत्र की सभी गैस एजेंसियों को यह निर्देश दिया गया है और इसका सख्ती से पालन किया जाएगा।रविवार को भारत गैस एजेंसी में ट्रक से 360 सिलेंडर उतारे गए।

एसडीओ ने निर्देश दिया कि एजेंसी के बाहर कतार में खड़े सभी उपभोक्ताओं को तत्काल डिलीवरी दी जाए। साथ ही जिन उपभोक्ताओं का पहले से नंबर लगा हुआ है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर होम डिलीवरी करने को कहा गया।गौरतलब है कि रविवार को भी उपभोक्ता गैस सिलेंडर पाने की उम्मीद में एजेंसी के बाहर धूप में कतार में खड़े रहे। कई लोग सिलेंडर लेकर घंटों इंतजार करते नजर आए। उपभोक्ताओं का कहना है कि 20 से 25 दिन पहले बुक किए गए सिलेंडर की भी एक बार में डिलीवरी नहीं हो पा रही है। वहीं ऑनलाइन बुकिंग पिछले एक महीने से बंद है, जिससे लोगों को बुकिंग के लिए भी एजेंसी का चक्कर लगाना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं ने यह भी बताया कि हर बार सिलेंडर लेने के लिए ई-केवाईसी कराना पड़ रहा है, जिससे प्रक्रिया और जटिल हो गई है और लोगों को अतिरिक्त परेशानी उठानी पड़ रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।