पूर्णिया: ग्रामीण उपभोक्ताओं को सिलेंडर की परेशानी
पूर्णिया से धीरज की रिपोर्ट के अनुसार, हरदा क्षेत्र के ग्रामीण उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर की कमी का सामना करना पड़ रहा है। मिनी गैस वितरक पर सिलेंडर उपलब्ध नहीं होने के कारण, ग्रामीणों को 10 से 15 किलोमीटर यात्रा करनी पड़ती है। स्थानीय नेताओं ने जिलाधिकारी से गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने की मांग की है।

पूर्णिया से धीरज की रिपोर्ट हरदा क्षेत्र के रहुआ, सतकोदरिया, मजरा, सहरा आदि पंचायत में ग्रामीण उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर को लेकर काफी परेशीनी हो रही है। ग्रामीण उपभोक्ताओं ने बताया कि गांव में मिनी गैस वितरक के यहां गैस सिलेंडर उपलब्ध नहीं रहने से ग्रामीण उपभोक्ता को 10 से 15 किलोमीटर तय कर गैस लाना पड़ता है, जिससे समय के साथ अधिक खर्च उठाना पड़ता है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष अफरोज आलम, रहुआ मुखिया सुफिया प्रवीण, पंसस मुमताज आलम, उपभोक्ता ललन कुमार, बिनोद कुमार ,रंजीत कुमार ,राजीव कुमार आदि ने जिलाधिकारी से ग्रामीण मिनी गैस वितरक को सिलेंडर उपलब्ध कराने की मांग की है।
जिससे ग्रामीणों को सुविधा हो सके।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


