ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार भागलपुरबभनगामा में गैस सिलिंडर में आग, पांच लोग झुलसे

बभनगामा में गैस सिलिंडर में आग, पांच लोग झुलसे

बिहपुर प्रखंड के बभनगामा के वार्ड नंबर छह में बुधवार दोपहर खाना पकाने के दौरान गैस सिलिंडर में आग लग गयी। इस घटना में बिचली टोला निवासी पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को इलाज के...

बभनगामा में गैस सिलिंडर में आग, पांच लोग झुलसे
हिन्दुस्तान टीम,भागलपुरThu, 23 Jul 2020 03:42 AM
ऐप पर पढ़ें

बिहपुर प्रखंड के बभनगामा के वार्ड नंबर छह में बुधवार दोपहर खाना पकाने के दौरान गैस सिलिंडर में आग लग गयी। इस घटना में बिचली टोला निवासी पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। वहीं गांव में दो घंटे तक अफरातफरी का माहौल रहा।

लोगों ने बताया कि दोपहर 1:30 बजे खाना पकाने के दौरान घटना हुई। इसकी सूचना पर ग्रामीणों का हुजूम उमड़ पड़ा। आग की लपटें देख लोग सिलेंडर के पास नहीं जा पा रहे थे। सरपंच मुन्ना सिंह सहित लोगों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना में एक ही परिवार के मुन्ना सिंह, पत्नी सोनी देवी, पुत्र सत्यम व शिवम एवं पुत्री प्रीति घायल हो गये। लोगों ने बताया कि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। सरपंच ने घटना की सूचना बिहपुर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार को दी। थानाध्यक्ष दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को पीएचसी भेज दिया। इसके बाद बेहतर इलाज के लिये सभी को निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें