जेल में बंद कुख्यात छोटू यादव का गुर्गा मांग रहा रंगदारी

Jan 17, 2026 01:43 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

व्यवसायियों में दहशत का माहौल नवगछिया।निज संवाददाता। जेल में बंद कुख्यात छोटू का गुर्गा

जेल में बंद कुख्यात छोटू यादव का गुर्गा मांग रहा रंगदारी

नवगछिया।निज संवाददाता। जेल में बंद कुख्यात छोटू का गुर्गा शातिर राहुल यादव जेल में बंद छोटू के नाम पर रंगदारी वसूल रहा है। इससे व्यवसायी दहशत में हैं। राहुल यादव ने नगर परिषद नव गछिया के पूर्व उपाध्यक्ष टीएन यादव से 20 लाख की रंगदारी मांगी थी और नहीं देने पर पिता विनोद यादव की तरह सरेआम हत्या करने की धमकी दी थी। टीएन यादव ने इस संबंध में नवगछिया थाना में प्राथमिकी भी दर्ज कराई थी। इसके अलावे नवगछिया के कई जमीन कारोबारी से फोन कर छोटू यादव के नाम पर राहुल यादव ने रंगदारी वसूली। इस्माइलपुर प्रमुख के पुत्र जमीन कारोबारी मिथुन यादव की हत्या मामले में भी वह आरोपी है।

बिनोद यादव की हत्या के बाद उस पर एक लाख का इनाम भी रखा गया था। उसकी गिरफ्तारी भी हुई लेकिन फिर वह जमानत पर बाहर निकल आया। मिथुन यादव हत्याकांड के बाद आज तक पुलिस उसे पकड़ नहीं सकी। उसके आतंक से पचगछिया बाजार के एक स्वर्णकार अपना सारा कारोबार समेटकर अररिया चले गए। ढोलबज्जा के व्यवसायियों में रंगदारी मांगने की घटना के बाद दहशत है। जिला पररिषद सदस्य नंदिनी सरकार ने कहा कि यही हाल रहा तो व्यवसायी ढोलबज्जा से पलायन कर जाएंगे। उन्होंने कहा कि एक समय ढोलबज्जा में पड़ोसी जिले के लोग खरीदारी करने आते थे। लेकिन वर्षों पहले अपराधियों के आतंक से व्यवसाय ठप हो गया था एक बार फिर से वही स्थिति बन गई है। एसपी के आश्वासन के बाद शुक्रवार को बाजार में पुलिस की दो गाड़ी थी। व्यवसायी भी अपनी दुकान खोलकर बैठे। एसपी कार्यालय से मिले प्रेस रिलीज में बताया गया है कि रंगदारी मांगनेवाले अपराधियों की पहचान हो गई है और उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर छापेमारी की जा रही है। व्यवसायियों से भी बात के उन्हें सुरक्षा का आश्वासन दिया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।