ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार भागलपुरमुंगेर में जाली नोट बनाने के गिरोह का भंडाफोड़, गिरोह की शातिर महिला गिरफ्तार

मुंगेर में जाली नोट बनाने के गिरोह का भंडाफोड़, गिरोह की शातिर महिला गिरफ्तार

मुंगेर पुलिस ने जमालपुर थाना क्षेत्र के कोठियाही दुर्गा स्थान के समीप से एक किराए के मकान में चलाए जा रहे जाली नोट के धंधे का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान पुलिस ने 50, 100 और 200 रुपये के 110 नोटों को...

मुंगेर में जाली नोट बनाने के गिरोह का भंडाफोड़, गिरोह की शातिर महिला गिरफ्तार
मुंगेर। नगर संवाददाता Sun, 02 Jun 2019 12:39 PM
ऐप पर पढ़ें

मुंगेर पुलिस ने जमालपुर थाना क्षेत्र के कोठियाही दुर्गा स्थान के समीप से एक किराए के मकान में चलाए जा रहे जाली नोट के धंधे का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान पुलिस ने 50, 100 और 200 रुपये के 110 नोटों को बरामद किया है। नोटों का मूल्य 14250 रुपये है। इस मामले में पुलिस ने भागलपुर जिला निवासी रजनी देवी को प्रिंटर और मोबाइल के साथ गिरफ्तार कर लिया है। जबकि नवगछिया और भागलपुर के दो आरोपी इस मामले में फरार चल रहे हैं।

किराए के मकान पर हो रहा था जाली नोट का खेल
एसपी गौरव मंगला ने बताया कि भागलपुर जिले के भवानी थाना क्षेत्र के बलाहा गांव निवासी स्व. सुधीर साह की पत्नी रजनी देवी अपने दो अन्य सहयोगियों के साथ जमालपुर में किराए पर मकान लिया। इसके बाद अपने निजी उपयोग के लिए नोटों की छपाई कर बाजारों में उपयोग करने लगी। इस मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रजनी देवी के किराए के मकान में शनिवार को छापेमारी की। तो पुलिस ने 50 रुपये के 11 नोट, 100 रुपये के 61 नोट और 200 रुपये के 38 नोटों के साथ कलर प्रिंटर और सैमसंग का एक मोबाइल बरामद किया। बरामद नोटों का मूल्य 14250 रुपया है।

दो क्वालिटी का था जाली नोट
एसपी ने बताया कि जाली नोट दो क्वालिटी में छापे जाते हैं। एक उच्च और दूसरा निम्न क्वालिटी। लेकिन पुलिस ने जो जमालपुर थाना क्षेत्र के कोठियाही दुर्गा स्थान के समीप से नोट बरामद किया है, वह निम्न क्वालिटी का नोट है। 

2017 में भी बरामद हुआ था जाली नोट
जून 2017 में कोतवाली थाना क्षेत्र के तोपखाना बाजार स्थित अनवर खान के घर से पुलिस में जाली नोट और बनाने की सामग्री व कई प्रकार की मशीनों को बरामद किया था। इस दौरान पुलिस ने अनवर खान के घर से 1 लाख 12 हजार 300 रुपये नकद बरामद किए थे।

इस संबंध में एसपी गौरव मंगला ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर जमालपुर थाना क्षेत्र के कोठियाही दुर्गा स्थान के समीप से जाली नोटों के गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान पुलिस ने 14 हजार 250 रुपए के मूल्य के नोटों के साथ एक कलर प्रिंटर और एक मोबाइल भी बरामद किया है। इस मामले में भागलपुर निवासी रजनी देवी को गिरफ्तार किया गया है। उसके अन्य दो सहयोगियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। इसके साथ ही पुलिस इस मामले की गहन छानबीन कर रही है कि, आखिर जाली नोट छापने का उद्देश्य क्या था और कहीं बाहर तो सप्लाई नहीं किया जा रहा था। 
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें