खगड़िया : कट्टा व दो कारतूस के साथ एक बदमाश गिरफ्तार

Feb 12, 2026 04:24 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

खगड़िया के गंगौर पुलिस ने छापेमारी कर एक बदमाश अजय यादव को गिरफ्तार किया। उसके पास से एक कट्टा और दो कारतूस बरामद हुए। यह कार्रवाई वाहन चेकिंग के दौरान की गई, जिसमें उसकी बाइक भी जब्त की गई। थानाध्यक्ष श्यामसुंदर पासवान ने जानकारी दी कि सहायक अवर निरीक्षक दिलीप कुमार साव भी इस अभियान में शामिल थे।

खगड़िया : कट्टा व दो कारतूस के साथ एक बदमाश गिरफ्तार

खगड़िया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले की गंगौर पुलिस ने छापेमारी कर एक कट्टा व दो कारतूस के साथ एक बदमाश को गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार बदमाश स्थानीय लाभगांव निवासी जनक यादव का पुत्र1अजय यादव बताया जा रहा है। थानाध्यक्ष श्यामसुंदर पासवान ने बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान बाइक सवार की तलाशी के दौरान यह सफलता मिली। उन्होंने बताया कि वाहन चेकिंग की जा रही थीं। इसी दौरान बाइक सवार अजय यादव की तलाशी ली गई। जिसमें अजय यादव के पास एक कट्टा व दो कारतूस बरामद किया गया। वही उसकी बाइक भी जब्त कर ली गई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

छापेमारी में सहायक अवर निरीक्षक दिलीप कुमार साव भी शामिल थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।