सुल्तानगंज में गंगा का जलस्तर स्थिर
सुल्तानगंज। निज संवाददाता सुल्तानगंज में शुक्रवार को गंगा का जलस्तर स्थिर रहा। गंगा घाट...
हिन्दुस्तान टीम,भागलपुरFri, 25 Jun 2021 07:31 PM
ऐप पर पढ़ें
सुल्तानगंज। निज संवाददाता
सुल्तानगंज में शुक्रवार को गंगा का जलस्तर स्थिर रहा। गंगा घाट पर सालों भर लगने वाली यात्रियों के लिए अस्थाई दुकानें गंगा में डूब चुकी हैं। यहां तक कि अजगैबीनाथ मंदिर जाने वाली पुरानी पक्की सड़क के समीप गंगा ने दस्तक दे दी है। अजगैबीनाथ मंदिर के चारों ओर गंगा का पानी घिरने लगा है। प्रखंड में अभी कहीं कटाव नहीं हो रहा है। निचले हिस्से में रहने वाले लोग संभावित बाढ़ को देखते अपने सामानों को सुरक्षित ऊंचे स्थानों पर रख रहे हैं। सीओ एसएस राय ने बताया कि गंगा के जलस्तर में कमी आई है। कहीं भी कटाव नहीं हो रहा है। हमलोग पूरी नजर रखे हुए हैं।