भागलपुर : गंगा का पानी उतरा तो गाद एवं कीचड़ ने बढ़ाई परेशानी

भागलपुर : गंगा का पानी उतरा तो गाद एवं कीचड़ ने बढ़ाई परेशानी

संक्षेप:

भागलपुर में गंगा का जलस्तर तेजी से घट रहा है, जिससे घाटों पर कीचड़ और गाद जमा हो गया है। स्नान करने वाले लोगों को दिक्कत हो रही है और घाटों की सफाई सही से नहीं हो रही है। यदि गाद को जल्दी नहीं हटाया...

Oct 12, 2025 12:41 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

भागलपुर। भागलपुर में गंगा का जलस्तर तेजी से घट रहा है। नदी से पानी उतरने के बाद गाद का ढेर लग गया है। कीचड़ के चलते नदी में स्नान करने के लिए जाने वालों की परेशानी बढ़ गई है। सीढ़ी घाट और पुल घाट पर पक्की सीढ़ियों पर गाद के जमने से दलदल सा बन गया है। जिससे लोगों के गिरने का भय सताते रहता है। घाट पर फैली गंदगी के बावजूद लोगों में आस्था में कोई कमी नहीं है। गंगा किनारे तैरती गंदगी को हटाकर लोग स्नान कर रहे हैं। महिला गंगा किनारे कम गाद व गंदगी वाले स्थान की तलाश कर गंगा पूजन करती हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

गाद जमने के कारण सफाई कर्मियों द्वारा गंगा घाट की सफाई सही रूप से नहीं की जा रही है। पूजन सामग्री आसपास बिखरे रहने से लोगों को परेशानी हो रही है। विदित हो कि दीपावली के पूर्व गंगा स्नान को छठव्रतियों की भीड़ उमड़ती है। इसके बावजूद भी अभी तक बीते दिनों आई बाढ़ के बाद घाट की सीढ़ियों पर गंगा द्वारा छोड़ी गई मिट्टी और सिल्ट को नहीं हटाया गया है। अगर इसे जल्द नहीं हटाया जाता है तो लोगों को भारी फजीहत का सामना करना पड़ सकता है। स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि घाटों की सीढ़ियों पर जमे मिट्टी और सिल्ट की साफ सफाई का कार्य नगर परिषद का है। किंतु नप द्वारा सुस्ती बरती जा रही है। अगर समय पूर्व गाद नहीं हटाया गया तो आस्था की डुबकी लगाने आने वाले को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।