गंगा केवल एक नदी नहीं है, यह हमारी मां है : रमाशंकर सिन्हा
भागलपुर में गंगा समग्र के राष्ट्रीय मंत्री रमाशंकर सिन्हा ने कहा कि गंगा केवल एक नदी नहीं, बल्कि मां है। उन्होंने गंगा संरक्षण और स्वच्छता के लिए नए पदाधिकारियों की घोषणा की। कार्यक्रम में भागलपुर और आसपास के जिलों के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया।

भागलपुर, वरीय संवाददाता। गंगा केवल एक नदी नहीं है, यह हमारी मां है और मां की सेवा किसी लाभ के लिए नहीं किया जाता है। जिस प्रकार हमारी मां हम सबों को जन्म देने का बाद लालन पालन करती है। ठीक उसी प्रकार मां गंगा भारत के करोड़ो लोगों के आजीविका का साधन है। यह बातें गंगा समग्र के राष्ट्रीय मंत्री रमाशंकर सिन्हा ने बरारी स्थित एमएसएमजी फाउंडेशन में आयोजित गंगा समग्र के एक दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में कही। इस अवसर पर गंगा संरक्षण और स्वच्छता को लेकर कार्यरत संगठन गंगा समग्र भागलपुर इकाई का रविवार को विस्तार किया गया।इस अवसर पर विभिन्न घाटों और खंडों के लिए नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई।
नए पदाधिकारियों में बरारी पुल घाट के घाट प्रमुख योगेन्द्र महलदार, सह प्रमुख रवींद्र कुमार, बूढ़ानाथ घाट प्रमुख प्रहलाद चौधरी, शिक्षण संस्थान प्रमुख डॉ. ब्रजेश कुमार, सह प्रमुख संतोष कुमार, गंगा वाहिनी आयाम सह प्रमुख धर्मेंद्र कुमार, प्रचार आयाम सह प्रमुख राजहंस कुमार, गंगा सहायक नदी आयाम प्रमुख मारुति नंदन, सह प्रमुख नवीन कुमार, गंगा सेविका सबौर खंड प्रमुख चंदा देवी, गंगा आरती सह प्रमुख उर्मिला देवी, घाट आयाम प्रमुख ललिता देवी, चंपानगर घाट प्रमुख दिनेश यादव, सन्हौला खंड प्रमुख प्रिया कुमारी, बाबूपुर घाट प्रमुख आशा देवी को बनाया गया। इस अवसर पर दक्षिण बिहार प्रांत के पांच जिलों भागलपुर, बांका, मुंगेर लखीसराय एवं जमुई से संगठन के कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण हुआ। कार्यक्रम को राष्ट्रीय आरती आयाम के प्रमुख शंभूनाथ पाण्डेय व राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य श्वेता सिंह ने भी संबोधित किया। मौके पर प्रांत कार्यकारणी की सदस्य कांति पाठक, अंजली घोष, कुमार गौरव, रेखा साह, वंदना तिवारी, सुनीता सिंह, पूनम भगत, संतोष झा आदि उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


