
नाथनगर: कार्य पूरा होने पर बुढ़ानाथ से बरारी घाट तक सालों भर गंगा बहती रहेगी
भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण (भाअजप्रा) के दो पदाधिकारी और एक सेक्शन फोर्स की निगरानी में
नाथनगर। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि प्रखंड क्षेत्र के अजमेरीपुर बैरिया के पास गंगा की धार को नियंत्रित दिशा में प्रवाहित करने व जलस्तर सुधारने के उद्देश्य से भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण (भाअजप्रा) द्वारा कार्य शुरू कर दिया गया है। इन्लैंड वाटर सर्वे विभाग की टीम ने मंगलवार दूसरे दिन भी काम को जारी रखा। पदाधिकारियों ने बताया कि यह कार्य गंगा की धार को मोड़ने के लिए नहीं बल्कि घाट तक पानी की गहराई बढ़ाने व जलधारा को सुचारू करने के लिए किया जा रहा है। गंगा में जमा सिल्ट हटाए जाने से पानी का प्रवाह पहले की तुलना में बेहतर होगा और शहर के विभिन्न हिस्सों में पानी की उपलब्धता में भी सुधार आयेगा।
शहर, गांव हो या दियारा हर जगह स्वच्छ और बेहतर जलापूर्ति होगी। इंटेक वेल तक पानी की कमी को देखते हुए यह कदम महत्वपूर्ण माना जा रहा है। टीम के अनुसार कार्य पूर्ण होने पर पानी की स्तर भी बढ़ेगी। विभाग के विशेषज्ञों की मानें तो गहराई बढ़ने से बड़े जहाजों के आवागमन में अब कोई परेशानी नहीं होगी। इससे भागलपुर जिले को परिवहन और व्यापार के स्तर पर भी विशेष लाभ मिलेगा। गंगा में जो ड्रेनेज कार्य शुरू किया है उसमें गंगा की मूल धारा को बदला नहीं जा रहा है बल्कि सिर्फ आवश्यक स्थानों पर गहराई बढ़ाकर गंगा की प्रवाह को और बेहतर किया जा रहा है। कार्य पूरा होने पर बूढ़ानाथ से बरारी घाट तक सालों भर गंगा बहती रहेगी। विषम परिस्थिति कटाव जैसी होने पर इससे बचाव के लिए बोल्डर पीचिंग का काम भी कराया जाएगा। ग्रामीणों में कटाव का भय व्याप्त वहीं दूसरी वार जो ये ड्रेनेज का काम जिला प्रशासन के निर्देश पर शूर कराया गया है। उससे ग्रामीणों में आज भी भय का माहौल व्याप्त है। ग्रामीणों को कटाव का डर सता रहा है। पंचायत के सरपंच आशुतोष कुमार उर्फ रंजित यादव ने बताया कि जिला प्रशासन को इस प्रोजेक्ट को पूरा करने में कमोवेश दस दिन का समय लगेगा। जिला प्रशासन को अजमेरीपुर बैरिया दियारा पहुंचकर किसानों के दर्द को भी समझाना चाहिए।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




