Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsGanga River Flood Alert Water Level Near Danger Mark in Munger District
मुंगेर : खतरे के निशान से महज 3 सेंटीमीटर नीचे बह रही गंगा का जलस्तर, तटवर्ती इलाकों में बाढ़ का प्रकोप

मुंगेर : खतरे के निशान से महज 3 सेंटीमीटर नीचे बह रही गंगा का जलस्तर, तटवर्ती इलाकों में बाढ़ का प्रकोप

संक्षेप:

मुंगेर जिले में गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 3 सेंटीमीटर नीचे बह रहा है। केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार को जलस्तर 39.30 मीटर दर्ज किया गया। इससे तटवर्ती इलाकों में बाढ़ का खतरा...

Sep 15, 2025 05:27 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

मुंगेर, नगर संवाददाता। जिले में एकबार फिर से गंगा उफान पर है। जिसके वजह से गंगा का जलस्तर अपने खतरे के निशान से महत 3 सेंटीमीटर निचे बह रही है। केंद्रीय जल आयोग से जारी रिपोर्ट अनुसार सोमवार को जिले में गंगा का जलस्तर दोपहर 2:00 बजे करीब 39.30 मीटर दर्ज किया गया जो अपने खतरे के निशान 39.33 से 3 से.मी. नीचे बह रही है। एैसे में गंगा से सटे तटवर्ती इलाकों में बाढ़ का प्रकोप जारी है। जिसके चलते लोग पलायन को लोग मजबूर हो रहे हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें