दूसरे दिन भी काम रहा बंद, नहीं माने किसान

Mar 12, 2026 01:42 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

सुल्तानगंज, निज संवाददाता। गंगा के अधिशेष जल को लिफ्ट कर बांका और मुंगेर जिले के

दूसरे दिन भी काम रहा बंद, नहीं माने किसान

गंगा के अधिशेष जल को लिफ्ट कर बांका और मुंगेर जिले के जलाशयों तक पहुंचाने वाली बहुप्रतीक्षित गंगा लिफ्ट सिंचाई परियोजना का काम दूसरे दिन भी कमरगंज मौजा में बंद रहा। कमरगंज मौजा में प्रभावित भू-स्वामियों ने भूमि अधिग्रहण की नोटिस नहीं मिलने से आक्रोशित होकर निर्माण कार्य को मंगलवार को बंद करा दिया था। बुधवार को कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर व सहायक मैनेजर किसान से मिलने पहुंचे। सहायक मैनेजर ने कहा कि किसान मानने को तैयार नहीं हुए। किसानों का कहना है कि जब तक भूमि अधिग्रहण संबंधित नोटिस नहीं आ जाता है, तब तक काम नहीं होने की बात कही है।

सहायक मैनेजर अतुल कुमार सिंह ने बताया कि किसानों को फसल मुआवजा की राशि मिल गई है। जबकि जिला भू-अर्जन कार्यालय द्वारा जमीन भूमि अधिग्रहण को लेकर नोटिस भी जल्द जारी करने की बात कही गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।