सीओ ने स्थल पर जाकर किया सर्वे
Feb 27, 2026 01:38 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
सुल्तानगंज। गंगा के अधिशेष जल को लिफ्ट कर बांका एवं मुंगेर जिले के जलाशयों तक

गंगा के अधिशेष जल को लिफ्ट कर बांका एवं मुंगेर जिले के जलाशयों तक पहुंचाने वाली बहुप्रतीक्षित गंगा लिफ्ट सिंचाई परियोजना में अंचल के कमरगंज मौजा क्षेत्र में कुछ घर के विस्थापित होने की चर्चा है। जिला के निर्देश के बाद सीओ अनुज कुमार झा ने गुरुवार को कमरगंज मौजा के महादेव स्थान दुर्गा मंदिर के पास स्थल का निरीक्षण कर सर्वे किया। इस दौरान मुखिया भरत कुमार, सरपंच एवं अमीन सहित ग्रामीण मौजूद थे। सीओ ने बताया कि लगभग सात घर विस्थापित होंगे। सर्वे का कार्य किया गया है। रिपोर्ट जिला को भेज दी जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



