ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार भागलपुरगंगा घाटों की कराई गई साफ-सफाई

गंगा घाटों की कराई गई साफ-सफाई

गंगा किनारे पौधरोपण व बच्चों की चित्रकला प्रतियोगिता हुई सिंगल यूज प्लास्टिक नहीं करने...

गंगा घाटों की कराई गई साफ-सफाई
हिन्दुस्तान टीम,भागलपुरFri, 31 Mar 2023 09:10 PM
ऐप पर पढ़ें

गंगा किनारे पौधरोपण व बच्चों की चित्रकला प्रतियोगिता हुई

सिंगल यूज प्लास्टिक नहीं करने निकाली गई जागरूकता रैली

भागलपुर, वरीय संवाददाता। गंगा स्वच्छता पखवाड़ा के तहत शुक्रवार को सुबह सात से दो बजे तक नगर निगम की ओर से गंगा घाटों की साफ-सफाई करायी गई। साथ ही विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह आयोजन सिटी मैनेजर विनय प्रसाद यादव व नमामि गंगे प्रभारी जयप्रकाश यादव की देखरेख में हुआ।

इसके अलावा गंगा किनारे पौधरोपण व बच्चों की चित्रकारी प्रतियोगिता हुई। प्रभारी जयप्रकाश यादव ने बताया कि सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं करने के लिए जागरूकता रैली निकाली गयी। जो सीढ़ी घाट से बड़गाछ चौक, मधु चौक, फेरी रोड, बरारी कवाड़ी लेन होते हुए पुन: सीढ़ी घाट तक पहुंची। शाम को स्वच्छता मशाल रैली निकाली गयी। कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं जुटी थी। नगर मिशन प्रबंधक अमरेन्द्र कुमार, मृत्युंजय सिन्हा, पंकज भट्टाचार्य, जटाशंकर मिश्रा, देवाशीष बनर्जी, मुजफ्फर अहमद आदि भी मौजूद थे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें