Bhagalpur News: गंगा मईया से लगाई गुहार, आंसुओं के बीच बोलीं महिलाएं...बचा लो हमारा गांव

हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

Bhagalpur News: बिहपुर के खरीक प्रखंड के छोटी अलालपुर गांव में गंगा के कटाव से ग्रामीणों का डर बढ़ रहा है। रविवार को महिलाओं ने राघोपुर-लत्तीपुर सड़क किनारे पारंपरिक गीत गाकर गंगा मईया से गांव और परिवार की सलामती मांगी। करीब 125 वर्षों से सैकड़ों गांवों की लाइफलाइन रही पुरानी रेल बांध और आसपास की जमीन कटाव की चपेट में हैं। कई घर उजड़ चुके हैं और अन्य घरों पर खतरा है।

Bhagalpur News: गंगा मईया से लगाई गुहार, आंसुओं के बीच बोलीं महिलाएं...बचा लो हमारा गांव

Bhagalpur News: बिहपुर, संवाद सूत्र। खरीक प्रखंड की राघोपुर पंचायत के छोटी अलालपुर गांव में हर गुजरते पल के साथ ग्रामीणों का डर बढ़ता जा रहा है। इस भयावह स्थिति में रविवार को महिलाओं ने राघोपुर-लत्तीपुर चौदह नंबर सड़क के किनारे बैठकर गंगा मईया से गांव और परिवार को बचाने की गुहार लगाई। महिलाओं के कंठ से निकले पारंपरिक गीतों में आस्था के साथ उजड़ते आशियानों का दर्द भी छलक रहा था।

गंगा कटाव के डर के बीच महिलाओं की प्रार्थना

गीतों में छलका दर्द, गंगा मईया से मांगी गांव की सलामती

कटाव से सहमी महिलाएं एक साथ बैठीं और गंगा मईया को मनाने के लिए पारंपरिक गीत गाने लगीं। हे मइया, हे गंगा मईया, तोरा प्रणाम जैसे गीतों के बीच महिलाएं नदी की धारा शांत करने और गांव को बचाने की प्रार्थना करती रहीं। किसी के मन में अपने घर को बचाने की चिंता थी, तो किसी को बच्चों के भविष्य की फिक्र सता रही थी। महिलाओं की आंखों में आंसू और मन में अनजाना भय था।

125 वर्षों पुरानी रेल बांध पर मंडराता संकट

125 वर्षों की लाइफलाइन पर संकट

राघोपुर की पुरानी रेल बांध करीब 125 वर्षों से राघोपुर समेत सैकड़ों गांवों के लिए लाइफलाइन बनी हुई थी। लेकिन अब गंगा की तेज धारा इस बांध और आसपास की जमीन को लगातार काट रही है। छोटी अलालपुर गांव में दर्जनों घर कटाव की भेंट चढ़ चुके हैं, जबकि कई अन्य घर कटाव के मुहाने पर हैं। हालात ऐसे हैं कि लोगों को अपना आशियाना छोड़कर सुरक्षित स्थानों की तलाश करनी पड़ रही है। वर्षों की मेहनत से बनाए गए घरों को छोड़ने का दर्द ग्रामीणों के चेहरे पर साफ दिख रहा है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

✦महिलाओं ने गंगा मईया से क्या प्रार्थना की?−
उन्होंने नदी की धारा शांत करने और गांव तथा परिवार को बचाने की प्रार्थना की।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar NewsभागलपुरBhagalpur News: गंगा मईया से लगाई गुहार, आंसुओं के बीच बोलीं महिलाएं...बचा लो हमारा गांव