Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsGang Violence in Khagaria Elderly Man Shot Amid Neighbor Dispute

खगड़िया : आपसी विवाद में बुजुर्ग को गोली मारकर किया घायल, रेफर

खगड़िया जिले के गंगौर थाना क्षेत्र के कोठिया गांव में बुधवार सुबह बदमाशों ने 60 वर्षीय बालो यादव को गोली मारकर घायल कर दिया। यह घटना पड़ोसी के साथ विवाद के चलते हुई। गोली बालो यादव के पिता को लगी।...

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरWed, 19 Feb 2025 06:07 PM
share Share
Follow Us on
खगड़िया : आपसी विवाद में बुजुर्ग को गोली मारकर किया घायल, रेफर

खगड़िया, एक प्रतिनिधि जिले के गंगौर थाना क्षेत्र के कोठिया गांव में बदमाशों ने वृद्ध को गोली मार कर बुधवार की सुबह घायल कर दिया। घायल वृद्ध की पहचान 60 वर्षीय बालो यादव के रूप में की गई है। सदर अस्पताल में घायल बालो यादव के परिजनों ने बताया कि दो दिन पहले पड़ोसी से विवाद हुआ था। इसी मामले को लेकर बुधवार की सुबह बदमाशों ने उस पर गोली चला दी, लेकिन वह किसी तरह छुप गए। गोली उसके पिता को लग गई। आनन फानन में परिजनों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। इधर मुफस्सिल थानाध्यक्ष राजीव रंजन कुमार ने बताया कि पुलिस घटना की छानबीन कर रही है। जल्द घटना में शामिल लोगों की गिरफ्तारी की जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें