भागलपुर : थानों में गुंडा परेड कराना जरूरी
भागलपुर के सभी थाना परिसर में गुंडा परेड कराना अनिवार्य किया गया है। पुलिस मुख्यालय के आदेश के अनुसार, एसएसपी हृदय कांत ने सभी थानेदारों को निर्देश दिए हैं। गुंडा पंजी में नए नाम जोड़े जा रहे हैं और...
Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरTue, 2 Sep 2025 11:32 AM

भागलपुर। जिले के सभी थाना परिसर में गुंडा परेड कराना जरूरी है। पुलिस मुख्यालय के आदेश के आलोक में एसएसपी हृदय कांत ने सभी थानेदारों को इसको लेकर निर्देश दिया है। थानों में संधारित गुंडा पंजी में नए नाम भी जोड़े जा रहे हैं। सभी थानेदारों ने गुंडा पंजी में जोड़ने के लिए काफी संख्या में नए नाम का प्रस्ताव वरीय अधिकारी को भेजा है। जिनके नाम पंजी में दर्ज है उन्हें परेड के लिए थाना पर बुलाया जा रहा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




