Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsGanesh Puja Festival Cultural Program and Dance Competition Held in Ghogha Bazaar
बाल नृत्य वूगी-वूगी प्रतियोगिता में आयुषी ने मारी बाजी

बाल नृत्य वूगी-वूगी प्रतियोगिता में आयुषी ने मारी बाजी

संक्षेप:

गणेश पूजा महोत्सव के दौरान घोघा बाजार में दो दिवसीय मेला और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महाकाल सेवा समिति द्वारा आयोजित बाल नृत्य वूगी-वूगी प्रतियोगिता में आयुषी कुमारी ने पहला स्थान...

Aug 30, 2025 04:47 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

गणेश पूजा महोत्सव के अवसर पर घोघा बाजार राम जानकी ठाकुरबाड़ी परिसर में दो दिवसीय मेला व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। महाकाल सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित बाल नृत्य वूगी-वूगी प्रतियोगिता का शुक्रवार को परिणाम घोषित किया गया। प्रतियोगिता में आयुषी कुमारी ने बाजी मारी। वहीं दूसरे स्थान पर अंशु कुमारी, तृतीय स्थान पर आराध्या, चौथे स्थान पर अनन्या और पांचवें स्थान पर सिया रहीं। कहलगांव विधायक पवन यादव, मनोहर मंडल जिप प्रतिनिधि, श्याम यादव मुखिया प्रतिनिधि ने बारी-बारी से विजेता प्रतिभागियों को ट्रॉफी और नगद राशि देकर पुरस्कृत किया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।