Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsGanesh Festival Celebrations in Araria Devotees Gather for Rituals and Festivities
अररिया: गणति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंज रहा शहर का चित्रगुप्त व ओम नगर

अररिया: गणति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंज रहा शहर का चित्रगुप्त व ओम नगर

संक्षेप:

अररिया में गणेश महोत्सव की धूम मची है। चित्रगुप्त नगर और ओमनगर में शाम होते ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ती है। महिलाएं और बच्चियां बड़ी संख्या में शामिल हैं। पंडाल आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। पूजा...

Wed, 3 Sep 2025 05:44 PMNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

अररिया। वरीय संवाददाता जिले में गणेश महोत्सव की धूम मची है। खासकर जिला मुख्यालय के चित्रगुप्त नगर व ओमनगर में शाम होते ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ती है। इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं व बच्चियां होती है। चित्रगुप्त नगर का भव्य पंडाल तो शहरवासियों के लिए आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है। हर जगह सुरक्षा के कड़े बंदोवस्त किये गये हैं। गणेश चतुर्थी को लेकर शहर से लेकर गांव तक जगह-जगह प्रतिमा स्थापित कर श्री गणेश के जन्मोत्सव को पूरी श्रद्धा और भाव के साथ मनाया जा रहा है। विधि-विधान के साथ श्रद्धालु पूजा अर्चना में जुटे हैं। शहरी क्षेत्र पूरी श्री गणेश महोत्सव के रंग में रंगा हुआ है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जिला मुख्यालय के वार्ड 21 चित्रगुप्त नगर व ओम नगर में में स्थापित भगवान गणेश की आकर्षण प्रतिमा श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर रहा है। शाम होते ही यहां आरती के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ती है। इसमें महिलाओं व बच्चियों की संख्या ज्यादा होती है। गणपति पूजा समिति चित्रगुप्त नगर के आयोजक के अनुसार गणेश महोत्सव के दौरान बच्चों के बीच रंगोली, डांडिया नृत्य व जागरण कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा। पूजा के सफल आयोजन को लेकर अध्यक्ष मनोज ठाकुर, संरक्षक प्रहलाद शरण वर्मा, शिवजी प्रसाद जायसवाल, धीरेन्द्र नाथ राय, उपाध्यक्ष विजय जैन, सुरेश सोमानी, विष्णुदेव प्रसाद मंडल, सुशील भगत, सचिव कुमार गौरव, संयुक्त सचिव रवि कुमार, संतोश सोनी, कोषाध्यक्ष किशन सोमानी, मीडिया प्रभारी हिमांशु राज, शिवम शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य कन्हैया कुमार, विशाल सोनी, मनोहर कुमार, सुमित चौधरी, कौशल राज, अंकित कुमार व रोहित कुमार सक्रिय हैं। आयोजन के अनुसार चित्रगुप्त नगर में छह सितंबर को प्रतिमा का विसर्जन होगा। वहीं शहर के ओमनगर में गणेश पूजनोत्सव समिति की ओर से प्रतिदिन शाम में आरती की जा रही है। आरती में बड़ी संख्या में शहर वासी भाग लेकर सुख, शांति व समृद्धि की कामना कर रहे हैं। बताया गया कि यहां पिछले 18 वर्षों से 11 दिवसीय गणेश महोत्सव मनाया जा रहा है। आयोजक समिति की ओर से यहां संध्या आरती के बाद नित्य गणपति बप्पा को महाभोग चढ़ाया जाता है। श्री गणेश महोत्सव को सफल बनाने में गणेश पूजनोत्सव समिति के संयोजक गगन कुमार झा, अध्यक्ष रामकुमार उर्फ राजू राय, अविनाश कुमार पप्पू साह, सुभाष जायसवाल, फुन्नी कुमार, नितेश सिंह, नीरज कुमार, धीरज कुमार पासवान, रूपेश भगत,नीरज झा, कृष्णा पासवान, धीरज वत्स, सत्यम सिंह, अनिल पोद्दार, रवि कुमार आदि सक्रिय हैं।