Bhagalpur News: किशनगंज: गणपति पूजा के आयोजन से माहौल भक्तिमय

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

Bhagalpur News: किशनगंज में गणपति बप्पा मोरया के जयकारे गूंज रहे हैं। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना की जा रही है। शहर में विभिन्न स्थानों पर गणपति पूजा का आयोजन धूमधाम से किया जा रहा है। भक्त बड़ी संख्या में पूजा के अवसर पर दर्शन करने पहुंच रहे हैं। महोत्सव 10 दिन तक चलेगा।

Bhagalpur News: किशनगंज: गणपति पूजा के आयोजन से माहौल भक्तिमय

Bhagalpur News: किशनगंज एक संवाददाता। गणपति बप्पा मोरया के जयकारे से पूजा पंडाल गूंज रहा है। वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि विधान के साथ पूजा अर्चना जारी है। जिले में गणपति पूजा विधि विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना की जा रही है।

गणपति पूजा का आयोजन

शहर के धरमगंज रेलवे गुमटी स्थित श्री विष्णु राधा कृष्ण हनुमान मंदिर प्रांगण में गणपति पूजा का आयोजन किया गया है। भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की गई। पंडित दिवाकर मिश्रा के सानिध्य में पूजा अर्चना वैदिक मंत्रोच्चार के साथ की जा रही है। वहीं दूसरी ओर शहर के डे मार्केट स्थित मातृ मंदिर में गणपति पूजा का आयोजन बड़े ही धूमधाम से किया जा रहा है। इस दौरान गणपति बप्पा के पूजन एवं दर्शन के लिए भक्त पहुंचे थे।

भक्तों की भीड़

दूसरे दिन मंगलवार को भक्त दर्शन के लिए सुबह से पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। वहीं शाम में बारी बारी से भक्तों ने गणपति बप्पा का दर्शन की। पूजा अर्चना से माहौल भक्तिमय बना रहा। गणपति पूजा समिति के सदस्यों ने बताया कि गणपति पूजा महोत्सव 10 दिन तक चलेगा। गणपति महोत्सव क़ो लेकर भक्तों में उत्साह का माहौल बना हुआ है।

भव्य पंडाल और मेला

इस दौरान आरती के बाद गणपति बप्पा के जयकारे से माहौल भक्तिमय बना हुआ है।गणपति पूजा समिति के लोग इस आयोजन क़ो सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। गौरतलब हो कि इस परिसर में पिछले कई वर्षों से गणपति पूजा महोत्सव का आयोजन किया जाता रहा है और इस अवसर पर मेला का भी आयोजन किया गया है। जिसमें हर तरह के मनोरंजन एवं कई प्रकार के दुकान लगाए गए हैं। वहीं बात करें पंडाल की तो इस बार पंडाल को भव्य रूप दिया गया है। जो आकर्षण का केंद्र बना हुआ है。

सामान्य प्रश्न

✦कहाँ गणपति पूजा का आयोजन किया गया है?−
गणपति पूजा का आयोजन किशनगंज के धरमगंज रेलवे गुमटी स्थित श्री विष्णु राधा कृष्ण हनुमान मंदिर प्रांगण में किया गया है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar NewsभागलपुरBhagalpur News: किशनगंज: गणपति पूजा के आयोजन से माहौल भक्तिमय