भागलपुर में ईंधन की कीमतों में उछाल, पेट्रोल 110 के पार
भागलपुर से अंकित आनंद की रिपोर्ट जिले में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार

भागलपुर से अंकित आनंद की रिपोर्ट : जिले में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी से आम जनता की जेब पर बोझ बढ़ता जा रहा है। पिछले कुछ ही दिनों में ईंधन के दामों में रिकॉर्ड तेजी दर्ज की गई है। हाल ही में 106.21 रुपये प्रति लीटर बिक रहा पेट्रोल, बीते 15 मई को बढ़कर 109.53 रुपये हो गया था, जो आज अपने नए रिकॉर्ड स्तर 110.49 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है। वहीं डीजल की कीमतों में भी यही रुख देखने को मिला है। पहले 92.39 रुपये पर मिल रहा डीजल, 15 मई को 95.52 रुपये और आज बढ़कर 96.47 रुपये प्रति लीटर हो गया है।
लगातार बढ़ती कीमतों से स्थानीय उपभोक्ताओं और व्यापारियों में भारी चिंता है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


