Bhagalpur News: टीएनबी ब्लू से टीएनबी रेड को नौ रनों से हराया
हिन्दुस्तान, भागलपुर
Bhagalpur News: भागलपुर के टीएनबी कॉलेज स्टेडियम में शनिवार को खेल दिवस पर टीएनबी ब्लू और टीएनबी रेड के बीच क्रिकेट मुकाबला हुआ। उद्घाटन डॉ. दीपो महतो ने किया। टीएनबी ब्लू ने 87 रन बनाए जबकि टीएनबी रेड 78 रन ही बना सकी। इस अवसर पर कई प्रमुख लोग मौजूद थे।

Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता टीएनबी कॉलेज स्टेडियम में शनिवार को खेल दिवस के मौके पर टीएनबी ब्लू और टीएनबी रेड में मैत्री क्रिकेट मुकाबला खेला गया। इसका उद्घाटन प्राचार्य डॉ. दीपो महतो ने किया। प्राचार्य ने मेजर ध्यानचंद को याद करते हुए खेल दिवस की उपयोगिता पर अपनी बातें कही। टीएनबी ब्लू ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवरों में पांच विकेट पर 87 रन बनाया। ओम प्रकाश ने 39 रनों का योगदान दिया। रेड की तरफ से प्रशांत ने एक ओवर में एक रन देकर तीन विकेट लिया। रेड की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 10 ओवरों में पांच विकेट पर 78 रन ही बना सकी।
रेड की तरफ से प्रिंस ने 23 रनों का योगदान दिया। इस मौके पर डॉ. अजीत कुमार, विरेंद्र मिश्रा, अकरम अली आदि मौजूद थे।


