स्वास्थ्य जांच शिविर में जांची गई 150 मरीजों की सेहत

स्वास्थ्य जांच शिविर में जांची गई 150 मरीजों की सेहत

संक्षेप:

भागलपुर में डॉ. डीपी सिंह के क्लीनिक पर निशुल्क जांच शिविर का आयोजन किया गया। आईएमए भागलपुर के पूर्व अध्यक्षों ने उद्घाटन किया। शिविर में विभिन्न विशेषज्ञों ने मरीजों की सेहत की जांच की और उन्हें...

Sep 08, 2025 04:27 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

भागलपुर, वरीय संवाददाता पटल बाबू रोड स्थित डॉ. डीपी सिंह के क्लीनिक पर रविवार को निशुल्क जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन आईएमए भागलपुर के पूर्व अध्यक्ष डॉ. मृत्युंजय कुमार, डॉ. एसपी सिंह, डॉ. सरला, डॉ. संकेत राज, डॉ. सौरभ तिवारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद आरोग्यम इंडिया फाउंडेशन द्वारा आयोजित इस शिविर में ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. आशुतोष कुमार, फिजिशियन डॉ. आरपी जायसवाल, डॉ. मनीष कुमार, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. अजय कुमार सिंह, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. संजय कुमार निराला, दंत चिकित्सक डॉ. ऋचा आंगिक ने हड्डी, शिशु रोग, आंख, कान व गला रोग, मानसिक रोग समेत अन्य रोगो के मरीजों के सेहत की जांच करते हुए उन्हें जरूरत के अनुसार निशुल्क दवा दी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इन मरीजों में से 86 मरीजों में हाईपरटेंशन, 24 मरीज में शुगर, 26 मरीजों में थायरायड व 7 मरीजों में एचबीए1सी (बीते तीन माह में शुगर का औसत स्तर) बढ़ा पाया गया। इसके बाद गोद लिए गये 15 टीबी मरीजों को तीसरे माह का पोषण आहार प्रदान किया गया। इस मौके पर अपने संबोधन में फाउंडेशन की अध्यक्ष डॉ. रेणुबाला सिन्हा ने कहा कि इस तरह का चिकित्सा शिविर हर माह में कम से कम एक बार होना ही चाहिए।