बांका : सीएचसी में पीएम सुरक्षित मातृत्व शिविर आयोजित

Mar 09, 2026 05:43 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

बांका। एक संवाददाता जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान

बांका : सीएचसी में पीएम सुरक्षित मातृत्व शिविर आयोजित

बांका। एक संवाददाता जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में गर्भवती महिलाओं की नि:शुल्क जांच की गई और उन्हें आवश्यक चिकित्सीय परामर्श दिया गया। इस दौरान डॉक्टरों की टीम ने महिलाओं का ब्लड प्रेशर, हीमोग्लोबिन, वजन सहित अन्य जरूरी जांच की। साथ ही उन्हें गर्भावस्था के दौरान खानपान, नियमित जांच और सुरक्षित प्रसव को लेकर जागरूक किया गया। स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को समय पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना और मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को कम करना है।

शिविर में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। चिकित्सकों ने सभी गर्भवती महिलाओं से नियमित रूप से स्वास्थ्य जांच कराने और किसी भी समस्या होने पर तुरंत अस्पताल आने की सलाह दी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।