Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsFree Eye Surgery at Bhagwan Mahavir Hospital A Lifeline for Patients in Jharkhand
जमुई: सिकंदरा में निःशुल्क आंखों का इलाज

जमुई: सिकंदरा में निःशुल्क आंखों का इलाज

संक्षेप:

सिकंदरा। निज प्रतिनिधि एक ऐसा हॉस्पिटल जहां आंखों का इलाज मोतियाबिंद का ऑपरेशन आधुनिक

Jan 28, 2026 06:17 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

सिकंदरा। निज प्रतिनिधि एक ऐसा हॉस्पिटल जहां आंखों का इलाज मोतियाबिंद का ऑपरेशन आधुनिक मशीनों से कोलकाता के डॉक्टर द्वारा निःशुल्क होता है। लगभग 20 वर्षों से संचालित भगवान महावीर कि धरती लछुआड़ में गरीब, असहाय, वृद्ध एवं सभी नेत्र पिड़ित मरीज के लिए वरदान से कम नहीं है। काफी सेवा भाव के साथ इलाज, रहने की सुविधा एवं दवाई सहित सारी सुविधा मरीजों को निःशुल्क उपलब्ध कराई जाती है। जमुई जिले के सिकंदरा प्रखंड अंतर्गत लछुआड़ के भगवान महावीर हॉस्पिटल नेत्र सहित अन्य रोगों से ग्रसित मरीजों के लिए सबसे बेहतर हॉस्पिटल है। खासकर ठंड के मौसम में मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए मरीजों की कतार लगी रहती है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इस हॉस्पिटल में जमुई जिले सहित कई जिले के मरीज अपने आंखों का इलाज कराने पहुंचते हैं। क्योंकि भगवान महावीर हॉस्पिटल में आंखों का इलाज एवं ऑपरेशन आधुनिक मशीनों से कोलकाता के स्पेशलिस्ट डॉक्टरों द्वारा किया जाता है। यहां इलाज से लेकर रहने एवं खाने तक की सारी सुविधा निःशुल्क उपलब्ध कराई जाती है। भगवान महावीर हॉस्पिटल श्री आत्म वल्लभ जन कल्याण ट्रस्ट के द्वारा संचालित है। प्रत्येक वर्ष लगभग तीन हजार मोतियाबिंद से पिड़ित मरीजों का सफल ऑपरेशन किया जाता है। 2006 से 2025 तक 43 हजार मरीजों के आंखों का सफल ऑपरेशन किया जा चुका है। 130 बेड के हॉस्पिटल में मरीज को उत्तम सुविधा मुहैया कराई जाती है। इस हॉस्पिटल में ओपीडी की सुविधा, पैथोलॉजी, डेंटल डिपार्मेंट, डिजिटल एक्स-रे, जनरल सर्जरी, आई सर्जरी एवं ईसीजी की सुविधा उपलब्ध है। खास बात यह है कि भगवान महावीर हॉस्पिटल में बिहार सरकार का पहला यूनिट क्लोन थेरेपी लगाया गया है। क्लोन थेरेपी के माध्यम से आंतों की सफाई जिसमें पेट में जमे मल व गंदगी को 40 मिनट की वॉटर ट्रीटमेंट से निकाला जाता है। क्लोन थेरेपी से अल्सर एवं आंत के अंदर कैंसर होने का खतरा नहीं रहता है। हॉस्पिटल के साफ सफाई के साथ मरीजों का विशेष ख्याल रखा जाता है। आंखों के लिए कई आधुनिक मशीनें लगी हुई है। इस मशीन से आंखों के रेटिना की विस्तृत इमेजिंग, ऑटोमेटिक पावर चेक, आंख के आंतरिक हिस्सों की जांच, लेजर सर्जरी सहित फेको विधि द्वारा आंखों का सर्जरी सहित कई जनरल सुविधा उपलब्ध है। मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए प्रत्येक दिन मरीजों का रजिस्ट्रेशन एवं जांच कराने की प्रक्रिया जारी रहती है।