डीएम के सामने नाविकों ने बताया अब भुगतान की समस्या नहीं
भागलपुर। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की घोषणा के बाद जिला प्रशासन ने गंगा में नि:शुल्क नाव परिचालन की व्यवस्था सुनिश्चित की है। नाविकों ने भुगतान की समस्या को लेकर हड़ताल की थी, लेकिन प्रशासन ने इस पर सुनवाई की। भुगतान की प्रक्रिया में देरी होने के बाद अब नाविकों को चेक द्वारा भुगतान किया जा रहा है।

भागलपुर। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की घोषणा के बाद जिला प्रशासन ने गंगा में नि:शुल्क नाव परिचालन की व्यवस्था सुनिश्चित की है। इसके लिए निर्धारित किराया यात्रियों के बदले जिला प्रशासन की ओर से नाविकों को दिया जा रहा है। लेकिन दो दिन पहले जिला प्रशासन से राशि नहीं मिलने पर नाविकों ने हड़ताल कर दी थी। वहीं कुछ यात्री लगातार शिकायत कर रहे थे कि नाविक बीच नदी में पैसे तसीली कर रहे हैं। जिलाधिकारी डा. नवल किशोर चौधरी और एसएसपी प्रमोद कुमार यादव ने इसे गंभीरता से लेते हुए शुक्रवार की सुबह बरारी पुल घाट का निरीक्षण किया। मौके पर एसडीओ विकास कुमार भी रहे।
डीएम ने नाविकों से जानकारी ली कि अब भी भुगतान की समस्या है क्या? नाविकों ने बताया कि अब भुगतान की समस्या नहीं है। वहीं एसडीओ ने बताया कि खाते में राशि देने की प्रक्रिया में देरी होने के मद्देनजर गुरुवार से ही नाविकों को चेक द्वारा भुगतान किया जा रहा है और अगले 24 घंटे में भुगतान हो जा रहा है। कुछ नाविकों ने वहां डीएम के सामने यह बयान भी दिया कि अब भुगतान की समस्या नहीं है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


