Fraud in Khagaria 40 Women Defrauded of Millions in Loan Scam खगड़िया : ननबैंकिंग समूह का लोन की लाखों राशि लेकर फरार, दिया आवेदन, Bhagalpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsFraud in Khagaria 40 Women Defrauded of Millions in Loan Scam

खगड़िया : ननबैंकिंग समूह का लोन की लाखों राशि लेकर फरार, दिया आवेदन

खगड़िया जिले के चौथम थाना क्षेत्र के जवाहर नगर गांव में एक ठग ने 40 महिलाओं का समूह लोन स्वीकृत कराकर लाखों की राशि हड़प ली। आरोपी ने घर छोड़कर फरार हो गया, जबकि महिलाएं पैसे की मांग कर रही हैं।...

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरTue, 7 Oct 2025 06:06 PM
share Share
Follow Us on
खगड़िया : ननबैंकिंग समूह का लोन की लाखों राशि लेकर फरार, दिया आवेदन

चौथम, एक प्रतिनिधि। खगड़िया जिले के चौथम थाना क्षेत्र के चौथम पंचायत अंतर्गत एक गांव का ही ठग जवाहर नगर के 40 महिलाओं का समूह लोन स्वीकृत करा लोन की लाखों की राशि लेकर फरार हो गया। पांच माह से लगातार सभी महिलाओं के द्वारा पैसे कि मांग की जा रही थी। लेकिन आरोपी धीरे धीरे अपने परिवार समेत घर छोड़कर फरार हो गया। उसने मोबाइल भी बंद कर लिया। इसको लेकर जवाहर नगर गांव की ठगी का शिकार हुई दर्जनों महिलाओं ने चौथम थाना में लिखित शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई मंगलवार की दोपहर 12 बजे पीड़ित महिलाओं ने बताया कि ननबैंकिंग के तहत समूह लोन की राशि को गांव के ही एक आरोपी परिवार के लोगों ने ठग लिया।

पहले कहा कि राशि जमा करा देंगे, लेकिन अब घर छोड़कर फरार है। घर में सिर्फ आरोपी की मां रहती है। और वह आरोपी के संदर्भ में कुछ भी नहीं बताती है। न तो उससे कोई संपर्क हो पा रहा है। महिलाओं में कविता देवी, ममता देवी, समता देवी कारी देवी , रेशमा देवी, सोनी देवी समेत महिलाओं ने बताया कि किसी का तीन लाख तो किसी का दो लाख और किसी का एक से डेढ़ लाख रुपए लेकर आरोपी फरार हो गया है। और उससे कोई संपर्क नहीं हो रहा है। जिससे सभी महिलाएं पैसे के लिए परेशान हैं। इधर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने कहा कि आवेदन के आलोक में अब चौथम थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।