फर्जी रजिस्ट्री व केवाला कराने के आरोप में लिपिक के विरुद्ध अभियोजन की स्वीकृति

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

भागलपुर में रजिस्ट्री और केवाला में फर्जीवाड़ा करने के आरोप में निबंधन कार्यालय के लिपिक मनीष कुमार गौरव के खिलाफ अभियोजन की स्वीकृति दी गई है। इस मामले में जनवरी 2024 में जोगसर थाना में केस दर्ज किया गया था। लिपिक पर आरोप है कि उसने एक महिला के स्थान पर अन्य महिला को खड़ा कर संपत्ति को अपने नाम किया।

फर्जी रजिस्ट्री व केवाला कराने के आरोप में लिपिक के विरुद्ध अभियोजन की स्वीकृति

भागलपुर। रजिस्ट्री और केवाला में फर्जीवाड़ा करने के आरोपी भागलपुर निबंधन कार्यालय के उच्च वर्गीय लिपिक मनीष कुमार गौरव के विरुद्ध अभियोजन की स्वीकृति विभाग ने प्रदान कर दी है। इसको लेकर निबंधन विभाग से संयुक्त सचिव ने पत्र जारी किया है। फर्जीवाड़ा को लेकर जनवरी 2024 में जोगसर थाना में केस दर्ज किया गया था। लिपिक पर षड्यंत्र के तहत वादिनी की जगह किसी अन्य महिला को खड़ा कर वादिनी के सभी अंगुलियों का जाली निशान एवं जाली फोटो लेकर कमीशन लेकर रजिस्ट्री केवाला करने और बेईमानी से उत्प्रेरित कर संपत्ति को अपने नाम कर लेने का आरोप लगाया गया था।

पुलिस की जांच में निबंधन कार्यालय के लिपिक मनीष और अप्राथमिकी अभियुक्त गीता देवी के विरुद्ध लगे आरोप को सत्य पाया गया था।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।