पूर्णिया : चोरी के मोबाइल एवं ज्वेलरी के साथ अन्तर्जिला चोर गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार

Dec 24, 2025 06:01 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

पूर्णिया पुलिस ने चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में कटिहार के मोहम्मद अंजार, मो रुकसेद, मो तैयब और संजय कुमार शामिल हैं। पुलिस ने उनके पास से चोरी की ज्वेलरी और मोबाइल बरामद किए हैं। मामले की जांच जारी है।

पूर्णिया : चोरी के मोबाइल एवं ज्वेलरी के साथ अन्तर्जिला चोर गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया एवं कटिहार में चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर लोगों के नींद हराम करने वाले अंतर जिला चोरी गिरोह के चार सदस्यों को पूर्णिया पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कटिहार जिले के पारा गांव निवासी मोहम्मद अंजार, आबादपुर थाना के आबादपुर सबरार निवासी मो रुकसेद, आबादपुर के धरमपुर निवासी मो तैयब एवं आबादपुर थाना के नारायणपुर निवासी संजय कुमार के रूप में हुई है। एसपी स्वीटी सहरावत ने बुधवार को प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि संजय कुमार को छोड़ बाकी चोरी की घटना में संलिप्त थे, जबकि संजय ने चोरी की ज्वेलरी रिसीव की थी।

उन्होंने बताया कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र में 16 दिसंबर को मोबाइल दुकान और फिर 18 दिसंबर को ज्वेलरी शॉप में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। मामले के खुलासे के लिए एसडीपीओ सदर वन ज्योति शंकर के नेतृत्व में मुफस्सिल थानाध्यक्ष सुदीन कुमार, केनगर थानाध्यक्ष मुन्ना पटेल एवं टेक्निकल शाखा प्रभारी संजीत कुमार सहित पुलिस पदाधिकारियों की एक एसआईटी गठित की गई थी। जांच के क्रम में पाया गया कि दोनों ही घटनाओं को एक ही मोड में अंजाम दिया गया है। साथ ही सीसीटीवी फुटेज में संदिग्धों की शक्ल एक समान दिख रही थी। पुलिस दूसरे जिलों मे घटित घटनाओं सहित अन्य टेक्नीकल जांच के सहारे आरोपियों तक पहुंची। पुलिस ने उनके पास से दो हजार रूपये कैश सहित चोरी के चार मोबाइल एवं कुछ ज्वेलरी बरामद कर लिए। जिसके बाद आरोपियों ने अपनी संलिप्तता स्वीकार ली। कटिहार जिला पुलिस आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।