मुंगेर: दो मोटरसाइकिल के आमने-सामने की टक्कर में चार जख्मी, दो गंभीर जख्मी रेफर

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

मुंगेर के टेटिया बम्बर थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह दो मोटरसाइकिल की टक्कर में चार लोग जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी को स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। दो गंभीर रूप से जख्मी व्यक्तियों को रेफर कर दिया गया। जख्मी में रैनिया और बरसंडा गांव के निवासी शामिल हैं।

मुंगेर: दो मोटरसाइकिल के आमने-सामने की टक्कर में चार जख्मी, दो गंभीर जख्मी रेफर

मुंगेर से राजेश की रिपोर्ट टेटिया बम्बर थाना क्षेत्र अंतर्गत गौरवडीह चौक के समीप शुक्रवार की सुबह दो मोटरसाइकिल के आमने-सामने की टक्कर में दोनों मोटरसाइकिल पर सवार कुल चार लोग जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी जख्मी को स्वास्थ्य केंद्र टेटिया बंबर ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के उपरांत गंभीर रूप से जख्मी दो को रेफर कर दिया। जख्मी में थाना क्षेत्र के रैनिया गांव निवासी भीम यादव एवं सर्वजीत कुमार जबकि बरसंडा गांव निवासी गुड्डू कुमार एवं सोनू कुमार शामिल है। इधर घटना की खबर पाकर सभी जख्मी के परिजन दौड़े भागे अस्पताल पहुंचे एवं अपने सगे को देख चीख पुकार करने लगे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।