अररिया: मारपीट में पलासी में महिला सहित चार घायल
By Newswrap
हिन्दुस्तान, भागलपुररविवार को पलासी प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में आपसी रंजिश के चलते हुई मारपीट में चार लोग घायल हो गए। घायलों में मो सैफुल, जिन्नू खातुन, नसीमा खातुन और विकेश कुमार झा शामिल हैं। सभी को सीएचसी पलासी में प्राथमिक उपचार के बाद खतरे से बाहर बताया गया है।

पलासी (ए.सं) । प्रखंड क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में रविवार को आपसी रंजिश को लेकर हुई मारपीट की घटना में महिलाओं सहित चार व्यक्ति घायल हो गये। घायलों में पिपरा बिजवार के मो सैफुल, जिन्नू खातुन, कलियागंज की नसीमा खातुन व डेहटी के विकेश कुमार झा शामिल हैं। जिन्हें उपचार के लिए सीएचसी पलासी लाया गया। मौके पर मौजूद प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा जहांगीर आलम ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायल खतरे से बाहर है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


