ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार भागलपुरउदयीमान सूर्य को अर्घ्य के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व संपन्न 

उदयीमान सूर्य को अर्घ्य के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व संपन्न 

अकबरनगर संवाददाता चार दिवसीय लोकआस्था का महापर्व छठ पूजा अकबरनगर तथा आसपास के क्षेत्रो...

उदयीमान सूर्य को अर्घ्य के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व संपन्न 
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,भागलपुरTue, 01 Nov 2022 01:41 AM
ऐप पर पढ़ें

उदयीमान सूर्य को अर्घ्य के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व संपन्न 

अकबरनगर संवाददाता

चार दिवसीय लोकआस्था का महापर्व छठ पूजा अकबरनगर तथा आसपास के क्षेत्रो में उदयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हो गया। छठ व्रतियों ने पूरे नेमनिष्ठा के साथ पर्व को धूमधाम से मनाया। इससे पहले रविवार को व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर पूजा अर्चना के साथ अपने व्रत की शुरुआत की थी। शाम चार बजे से ही घाटों पर महिलाएं पूजा के लिए पहुंच गईं और शाम ढलने के बाद सूर्य को अर्घ्य देकर घर लौटीं। सोमवार को सुबह लोगों ने घाट पर पहुँच कर भगवान भास्कर को अर्ध्य दिया एवं व्रतियों ने घर पहुँच प्रसाद ग्रहण कर दिवसीय छठ पर्व सम्पन्न किया। इस दौरान पारंपरिक छठ गीतों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। महापर्व को लेकर क्षेत्रो में उत्साह का माहौल रहा।

चार जगहों पर स्थापित की गई भगवान सूर्य की प्रतिमा,देखने उमड़ी भीड़ 

अकबरनगर संवाददाता 

थाना क्षेत्र के इंग्लिश चिचरौंन, अकबरनगर शिव मंदिर चौक, पैन व बाजार में छठ पर्व पर ग्रामीणों द्वारा भगवान भास्कर की प्रतिमा स्थापित कर प्राण-प्रतिष्ठा करते हुए उनकी पूजा की गई। व्रतियों व लोगो ने पूरे नियम-निष्ठा के साथ भगवान सूर्य नारायण की पूजा-अर्चना की गई। वहीं पर्व को लेकर हजारों की तादाद में दर्जनों घाटों पर छठव्रती महिलाओं एवं पुरुषों का जनसैलाब देखा गया। सभी ने भगवान सूर्य नारायण की आराधना कर स्वजन व क्षेत्र के सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान स्थानीय पुलिस अतिरिक्त बलों के साथ मुस्तैद रही। थाना प्रभारी प्रियरंजन दलबल के साथ सभी घाटों पर गश्ती करते रहे। शांतिपूर्ण माहौल में पर्व संपन्न हुआ।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
विधानसभा चुनाव 2023 के सारे अपड्टेस LIVE यहां पढ़े