ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार भागलपुरनहीं रहे कांग्रेस के पूर्व विधायक तालिब अंसारी 

नहीं रहे कांग्रेस के पूर्व विधायक तालिब अंसारी 

नाथनगर के पूर्व कांग्रेसी विधायक तालिब अंसारी का निधन बुधवार को हो गया। वे 83 साल के थे। इन्होंने चंपानगर स्थित अपने आवास में अंतिम सांस...

नहीं रहे कांग्रेस के पूर्व विधायक तालिब अंसारी 
हिन्दुस्तान टीम,भागलपुरWed, 25 Mar 2020 08:19 PM
ऐप पर पढ़ें

नाथनगर के पूर्व कांग्रेसी विधायक तालिब अंसारी का निधन बुधवार को हो गया। वे 83 साल के थे। इन्होंने चंपानगर स्थित अपने आवास में अंतिम सांस ली। दिन में करीब 12 बजे सीने में दर्द की समस्या पर डॉक्टर ने आकर दवा व सूई दी। मगर हृदय गति रुकने के कारण करीब एक बजे उनका निधन हो गया।

उनके निधन की खबर से पूरे इलाके में शोक व्याप्त हो गया है। वे 1880 से 85 तक नाथनगर क्षेत्र से विधायक रहे। एक दशक तक जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रहे।

इसके अलावे वे 1981 से लेकर आठ वर्षों तक बिहार स्टेट हैंडलूम कॉर्पोरेशन के चेयरमैन, सबौर कॉलेज के शासी निकाय के सचिव, मुस्लिम एजुकेशन कमेटी के महासचिव, मुस्लिम माइनॉरिटी कॉलेज के अध्यक्ष, टीएमबीयू में सीनेट सदस्य सहित कोऑपरेटिव बैंक से जुड़े कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे थे। सामाजिक और शैक्षणिक कार्यों में उनकी गहरी रुचि थी। ये कांग्रेस में उस समय के मुख्यमंत्री डॉ. जगन्नाथ मिश्रा के करीबी माने जाते थे। दूसरे दलों में भी उनका सम्मान था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें