खगड़िया: आयुष बने प्रधानमंत्री और मौसम बनी बाल संसद की उपप्रधानमंत्री
चौथम प्रखंड के विजय बालिका मध्य विद्यालय में बाल संसद और मीना मंच का गठन किया गया। प्रधानाध्यापक सुशील कुमार की उपस्थिति में आयुष कुमार को प्रधानमंत्री और मौसम कुमारी को उप प्रधानमंत्री चुना गया। अन्य पदों पर भी छात्रों की नियुक्ति की गई। शिक्षकों ने छात्रों को उनके कार्यों की जानकारी दी।

रवि शंकर कुमार की रिपोर्ट चौथम प्रखंड मुख्यालय स्थित विजय बालिका मध्य विद्यालय चौथम में शनिवार को बाल संसद एवं मीना मंच का गठन किया गया। प्रधानाध्यापक सुशील कुमार के नेतृत्व में शिक्षक राजीव कुमार रंजन एवं अन्य शिक्षकों की मौजूदगी में बाल संसद एवं मीना मंच का गठन किया गया। जिसमें वर्ग आठ के छात्र आयुष कुमार को प्रधानमंत्री बनाया गया। जबकि वर्ग आठवीं की छात्रा मौसम कुमारी को उप प्रधानमंत्री बनाया गया। जबकि सृष्टि कुमारी को शिक्षा मंत्री, अभिषेक कुमार उप शिक्षा मंत्री, राजू कुमार स्वास्थ्य मंत्री, पलक सिंह उप स्वास्थ्य मंत्री, विशाल कुमार को जल एवं कृषि मंत्री, भवेश कुमार को पुस्तकालय एवं विज्ञान मंत्री, कर्मवीर कुमार को सांस्कृतिक एवं खेल मंत्री, पीयूष कुमार को बाल सुरक्षा मंत्री जबकि बिहारी कुमार को कार्यालय एवं भंडार मंत्री बनाया गया।
वहीं दूसरी ओर मीना मंच में साक्षी कुमारी को मीना मंत्री, पलक सिंह उप मीणा मंत्री के अलावा सदस्य में प्रतिज्ञा कुमारी, सृष्टि कुमारी, जी संजन कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, मौसम कुमारी, शिवांगी, रेशम, नूतन, लक्ष्मी आदि को सदस्य बनाया गया है। इधर प्रधानाध्यापक ने छात्रों को उनके पद और जिम्मेदारी के बारे में जानकारियां दी। मौके पर शिक्षिका मंजू सिन्हा, डेजी कुमारी, कंचन कुमारी, शिक्षक अनुज कुमार आदि मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


