अररिया कॉलेज के प्रधानाचार्य के हस्ताक्षर का दुरुपयोग, जालसाजी

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

अररिया कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रो. (डॉ.) राम दयाल पासवान के हस्ताक्षर का फर्जी इस्तेमाल किया गया है। एक छात्रनेता द्वारा एमएल आर्या कॉलेज के ह्वाट्सऐप ग्रुप में इंटर्नशिप से संबंधित पत्र भेजा गया। प्राचार्य ने साइबर थाना में शिकायत की है और भ्रामक सूचनाओं से छात्रों को सावधान रहने की सलाह दी है।

अररिया कॉलेज के प्रधानाचार्य के हस्ताक्षर का दुरुपयोग, जालसाजी

अररिया से फुलेन्द्र अररिया कॉलेज अररिया के प्रधानाचार्य प्रो. (डॉ.) राम दयाल पासवान जी के हस्ताक्षर को स्कैन करके एमएल आर्या कॉलेज , क़सबा के ह्वाट्सऐप ग्रुप में इंटर्नशिप से संबंधित एक पत्र भेजने का मामला सामने आया है। यह किसी छात्रनेता के द्वारा प्रेषित किया गया है। अररिया कॉलेज अररिया के प्रधानाचार्य प्रो.(डॉ.) रामदयाल पासवान ने बताया कि उनके हस्ताक्षर का फर्जी तरीके से प्रयोग किया गया है। साथ ही डॉ. संदेश यादव इंटर्नशिप समन्वय समिति अररिया कॉलेज अररिया के समन्वयक के हस्ताक्षर का भी फर्जी तरीके से इस्तेमाल किया गया है । सूचना पत्र में प्रो.(डॉ.) राम दयाल पासवान को एमलएल आर्या कॉलेज कसबा का प्रधानाचार्य बताया गया है साथ ही अररिया कॉलेज, अररिया के लोगो का भी दुरूपयोग किया गया है।

इस मामले को गंभीरता से लेते हुऐ अररिया कॉलेज अररिया के प्राचार्य प्रो.(डॉ.) राम दयाल पासवान ने इसकी शिकायत साइबर थाना से की है। प्रधानाचार्य के शिकायत पर संज्ञान लेते हुए साइबर थाना प्रभारी ने कानूनी करवाई की बात कही है। प्राधानाचार्य प्रो.(डॉ) राम दयाल पासवान ने कहा कि ऐसे तथा कथित छात्रानेता पर महाविद्यालय प्रशासन कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई करेगा साथ ही प्रधानाचार्य ने महाविद्यालय के सभी छात्र छात्राओं को ऐसे भ्रामक तथा फर्जी प्रकार की सूचनाओं से बचने की सलाह दी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।