मुंगेर : गोल्डन बूट फेम गिलबर्टसन संगमा के निधन से फुटबॉल प्रेमियों में शोक

Apr 06, 2026 05:32 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

फुटबॉल के महान खिलाड़ी गिलबर्टसन संगमा का निधन हो गया है, जिससे खेल प्रेमियों में शोक की लहर दौड़ गई है। 71 वर्षीय संगमा ने असम पुलिस टीम और भारतीय टीम के लिए कई महत्वपूर्ण योगदान दिए। उन्हें 2022 में 'असम सौरभ' सम्मान मिला था। उनकी याद में शोक सभा आयोजित की गई।

मुंगेर : गोल्डन बूट फेम गिलबर्टसन संगमा के निधन से फुटबॉल प्रेमियों में शोक

​मुंगेर। फुटबॉल के मैदान पर अपनी जादुई किक से पहचान बनाने वाले गोल्डन बूट विजेता मशहूर फुटबॉलर गिलबर्टसन संगमा के निधन से खेल प्रेमियों में शोक की लहर दौड़ गई है। 71 वर्षीय संगमा ने खेल जगत में एक बड़ा शून्य छोड़ दिया है। ​खेल प्रवक्ता महमूद आलम ने बताया कि संगमा न केवल असम पुलिस टीम के स्तंभ थे, बल्कि उन्होंने संतोष ट्रॉफी में कई सत्रों तक असम का गौरव बढ़ाया। 1970 के दशक में उन्होंने इंडोनेशिया और थाईलैंड में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व भी किया था। खेल में उनके अतुलनीय योगदान के लिए साल 2022 में उन्हें असम के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'असम सौरभ' से नवाजा गया था।

इधर, नेशनल रेफरी संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में शोक सभा आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। दो मिनट का मौन रखकर खिलाड़ियों ने उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस मौके पर कृष्णा कुमार, रोहित, सुनील, इंद्रजीत और अमित सहित दर्जनों फुटबॉल प्रेमी मौजूद थे। खिलाड़ियों ने कहा कि संगमा का कौशल आने वाली पीढ़ियों के लिए हमेशा प्रेरणा बना रहेगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।