
तौफिल और अंठावन गांव हुआ जलमग्न
कहलगांव के आधा दर्जन पंचायत के दर्जनों गांवों के सैकड़ों घरों में घुसा पानी चांयटोला-धनौरा
कहलगांव में गंगा के जलस्तर में तीसरी बार वृद्धि होने की वजह से प्रखंड के करीब आधा दर्जन पंचायत के दर्जनों गांवों के निचले इलाके के सैकड़ों घर में बाढ़ का पानी घुस गया है। कई गांव टापू में तब्दील होने लगे हैं। बीरबन्ना पंचायत के तौफिल और अंठावन गांव पूर्ण रूप प्रभावित होकर जलमग्न हो गया है। लोग घर छोड़ विस्थापित होने लगे हैं। वहीं भोलसर पंचायत के आमापुर, कुलकुलिया, चांदपुर, भोलसर, त्रिमुहान, पकड़तल्ला गांव के निचले इलाके के दर्जनों घर में बाढ़ का पानी घुस गया है। जो आंशिक रूप से प्रभावित हो गया है। प्रशस्तिडीह पंचायत, कोदवार पंचायत, जानीडीह, घोघा, ओगरी के रामनगर बनरा बगीचा, एकचारी पंचायत के रामपुर खड़हरा, धरौरा पंचायत के चांयटोला, कटोरिया आदि गांवों के निचले इलाके के सैकड़ों घरों में बाढ़ का पानी घुस गया है।

बाढ़ से पूरा इलाका जलमग्न हो गया हैं। वहीं कहलगांव-सर्वदिपुर होते हुए ओगरी रोड जलमग्न हो गया है। चांयटोला-धनौरा रोड, प्रशस्तिडीह मार्ग, घोघा-कुशाहा रोड, तौफील, अंठावन से नंदगोला, बीरबन्ना रोड पर पानी चढ़ गया है। लोगों को आवागमन में परेशानी होने लगी है। बाढ़ के पानी फैलने की वजह से लोगों को पेयजल की समस्या भी उत्पन्न हो गई है। बीरबन्ना पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि संजय मंडल ने घर से बेघर हो रहे परिवारों को दोबारा से सामुदायिक किचन चलाकर राहत प्रदान करने की मांग की है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




