Flood Victims Protest in Kahalgaon Over GR Distribution Discrimination भोलसर पंचायत के बाढ़ पीड़ितों ने प्रखंड व अंचल कार्यालय पर किया प्रदर्शन,, Bhagalpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsFlood Victims Protest in Kahalgaon Over GR Distribution Discrimination

भोलसर पंचायत के बाढ़ पीड़ितों ने प्रखंड व अंचल कार्यालय पर किया प्रदर्शन,

कहलगांव के भोलसर पंचायत में सैकड़ों बाढ़ पीड़ित परिवार की महिलाओं ने जीआर वितरण में भेदभाव का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। उन्होंने सीओ के खिलाफ नारेबाजी की और कहा कि प्रशासन की लापरवाही के कारण कई...

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरThu, 11 Sep 2025 05:18 AM
share Share
Follow Us on
भोलसर पंचायत के बाढ़ पीड़ितों ने प्रखंड व अंचल कार्यालय पर किया प्रदर्शन,

कहलगांव, निज प्रतिनिधि कहलगांव प्रखंड की भोलसर पंचायत के सैकड़ों बाढ़ पीड़ित परिवार की महिलाओं ने जीआर वितरण में भेदभाव करने का आरोप लगाते हुए अंचल सह प्रखंड कार्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने वास्तविक बाढ़ पीड़ितों का सूची में नाम नहीं जोड़ने का आरोप लगाते सीओ के खिलाफ नारेबाजी की। बाढ़ पीड़ितों का नेतृत्व कर रहे जनप्रतिनिधियों ने बताया कि अंचल प्रशासन की लापरवाही के कारण सैकड़ों बाढ़ पीड़ित परिवारों को जीआर राशि से वंचित रखा गया है। भोलसर पंचायत में बाढ़ के पानी का निकास अब तक नहीं हो पाया है। जलजमाव से अभी लोग परेशान हैं। जीआर राशि की मांग और सीओ से वार्ता को लेकर घंटों प्रखंड कार्यालय के मुख्य गेट पर जमे रहे।

अंचल अधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी और लोक निवारण शिकायत पदाधिकारी को आवेदन देते हुए कहा गया कि जीआर राशि के लिए टालमटोल किया जा रहा है। 11 सितंबर को एन एच 80 जाम करने का आवेदन दिया। प्रदर्शन में बेबी देवी, लाखो देवी, कल्पना देवी, प्रमिला देवी, हेमलता देवी किरण देवी, अनीता देवी, संजू देवी आदि दर्जनों महिलाएं शामिल थीं। इस संदर्भ में अंचल अधिकारी सुप्रिया ने बताया कि बाढ़ पीड़ित लोक निवारण शिकायत पदाधिकारी के समक्ष पहुंचे थे। जीआर राशि को लेकर बाढ़ पीड़ितों को घर में पानी घुसने का साक्ष्य प्रस्तुत करने को कहा गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।