जीआर की मांग को लेकर बाढ़ पीड़ितों ने किया घेराव

जीआर की मांग को लेकर बाढ़ पीड़ितों ने किया घेराव

संक्षेप:

कहलगांव, निज प्रतिनिधि। बाढ़ पीड़ितों ने जीआर वितरण में भेदभाव का आरोप लगाते हुए प्रखंड

Sep 10, 2025 03:52 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

बाढ़ पीड़ितों ने जीआर वितरण में भेदभाव का आरोप लगाते हुए प्रखंड और अंचल कार्यालय का घेराव किया। प्रशस्तडीह, घोघा, कोदवार और जानीडीह पंचायत के सैकड़ों बाढ़ पीड़ितों ने अंचल सह प्रखंड कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन किया और सीओ के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने आरोप लगाया कि वास्तविक बाढ़ पीड़ितों के नाम सूची में शामिल नहीं किए गए। प्रशस्तडीह पंचायत के मुखिया अतुल पांडे ने बताया कि अंचल प्रशासन की लापरवाही के कारण कई वास्तविक बाढ़ पीड़ितों को जीआर राशि नहीं मिली है। पुनः सर्वेक्षण के बाद जांच टीम ने रिपोर्ट भेजी, लेकिन सूचीबद्ध होने के बावजूद भुगतान नहीं हुआ।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

प्रदर्शन में राजमुनि दास, वीरेंद्र दास, कैलाश दास, संजय रविदास सहित अन्य ग्रामीण शामिल थे। बाढ़ पीड़ित घंटों प्रखंड कार्यालय के मुख्य द्वार पर डटे रहे, लेकिन सीओ सुप्रिया के भागलपुर में लोक शिकायत सुनवाई में होने के कारण मुलाकात नहीं हो सकी। दोपहर बाद प्रदर्शनकारी वापस लौट गए। सीओ सुप्रिया ने बताया कि जीआर राशि के लिए लोग लगातार आ रहे हैं और सभी वार्डों के नाम जोड़ने की मांग कर रहे हैं। नई प्रविष्टियां की गई हैं और जिला स्तर पर गठित टीम की जांच के आधार पर वास्तविक बाढ़ पीड़ितों को परिभाषित मानदंडों के अनुसार सहायता दी जाएगी।