बाढ़ पीड़ित मुख्य पार्षद से पहुंचे मिलने
सबौर, संवाददाता। नपं सबौर के वार्ड नंबर आठ हरिजन टोला के बाढ़ पीड़ित गुरुवार को
Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरFri, 12 Sep 2025 04:41 AM

नपं सबौर के वार्ड नंबर आठ हरिजन टोला के बाढ़ पीड़ित गुरुवार को बाढ़ राहत की राशि की मांग को लेकर नगर पंचायत के मुख्य पार्षद से मिलने पहुंचे। काफी संख्या में महिलाएं मिलने पहुंची थी। बाढ़ राहत की राशि नहीं मिलने से सभी महिलाएं नाराज थी। बताया कि हमलोगों के घर में गंगा के बाढ़ का पानी घुस गया था। जिसके घर में नहीं घुसा उसे राशि मिल गई, लेकिन जो सही में पीड़ित हैं उन्हें राशि नहीं मिली। सबौर नगर पंचायत की मुख्य पार्षद दीपशिखा नंद परिणा ने कहा कि कुछ लोग मिलने के लिए आए थे। सभी को लिखित आवेदन देने के लिए कहा गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




