Bhagalpur News: खगड़िया : बाढ़ के पानी में डूबकर एक वृद्ध की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

Bhagalpur News: खगड़िया के भरतखंड थाना क्षेत्र में बाढ़ के पानी में डूबने से 60 वर्षीय विलास मुनि की मौत हो गई। गत शुक्रवार की शाम, वह अपने घर वापस जा रहा था जब वह गहरे पानी में चला गया। शनिवार को उनका शव अस्पताल के पीछे मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Bhagalpur News: खगड़िया : बाढ़ के पानी में डूबकर एक वृद्ध की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Bhagalpur News: परबत्ता (खगड़िया) से अमोद कुमार तिवारी की रिपोर्ट भरतखंड थाना क्षेत्र के भरतखंड कॉलेज के पास बाढ़ के पानी में डूबने से एक वृद्ध की मौत हो गईI मृतक सौढ दक्षिण पंचायत के विकास नगर गांव निवासी 60 वर्षीय विलास मुनि बताया जा रहा है I प्राप्त जानकारी के अनुसार गत शुक्रवार की शाम बाढ़ के पानी होकर अपना घर जा रहा था I इसी बीच वह गहरे पानी में चला गया। परिजनों क़ो लगा कि शाम होने के कारण कही सूखी जगह पर रुक गया होगा I शनिवार दोपहर सौढ़ दक्षिणी पंचायत अंतर्गत अस्पताल के पीछे किसी की नजर एक शव पर पड़ा I बाढ़ के पानी में शव होने की खबर आग की तरह फ़ैल गई।

स्थानीय लोगो के सहयोग से शव क़ो पानी से बाहर निकाला गया I स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ द्वारा विकासनगर निवासी स्व. बुच्चर मुनि के 60 वर्षीय पुत्र विलास मुनि के रूप में की गई। मुखिया प्रतिनिधि उमेश सिंह मंटू मंडल ने बताया कि विलास मुनि शुक्रवार को जीएन बांध के बाद बाढ़ के पानी से होकर सड़क मार्ग से अपने घर की ओर जा रहा था। इसी दौरान सड़क किनारे पानी से भरी खाई में पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया। पानी अधिक होने के कारण उसका पता नहीं चल सका। शनिवार की दोपहर जब लोगों की नजर शव पर पड़ी तो घटना की जानकारी सामने आयी। इधर भरतखंड थानाध्यक्ष सावित्री कुमारी ने बताया कि कानूनी प्रक्रिया बाद शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है I

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar NewsभागलपुरBhagalpur News: खगड़िया : बाढ़ के पानी में डूबकर एक वृद्ध की मौत, परिजनों में मचा कोहराम