Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsFlood Situation Worsens in Bhagalpur Rising Water Levels Affect Homes

भागलपुर : शहर के गंगाघाटों पर बाढ़ का असर बढ़ा
संक्षेप:
भागलपुर, वरीय संवाददाता। शहर के गंगाघाटों पर रविवार को बाढ़ का असर और
Aug 10, 2025 11:27 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
भागलपुर, वरीय संवाददाता। शहर के गंगाघाटों पर रविवार को बाढ़ का असर और बढ़ गया। जलस्तर में हो रही वृद्धि के कारण नये-नये इलाकों में पानी तेजी से घुस रहा है। टीएमबीयू परिसर समेत किलाघाट, बूढ़ानाथ घाट, मानिक सरकार घाट, खिरनी घाट व बरारी के सभी घाटों पर पानी और ऊपर चढ़ गया है। इन घाट पर स्थित सैकड़ों घरों के सामने पानी बह रहा है। दीपनगर घाट के कई घरों में पानी घुसने यहां रह रहे 50 से अधिक परिवारों का जीवन मुश्किल से कट रहा है। सोमवार शाम तक जलस्तर की वृद्धि का अनुमान लगाया गया है।


लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




