Bhagalpur News: बाढ़ की खबर...बहियारों में पानी घटने से ग्रामीणों को मिली राहत
हिन्दुस्तान, भागलपुर
Bhagalpur News: अकबरनगर एवं आसपास के क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति में सुधार हुआ है। चानन बहियार में बाढ़ का पानी कम हो रहा है और गंगा का जल स्तर स्थिर है। ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है, लेकिन निचले इलाकों के लोग अब भी सतर्क हैं। कई स्थानों पर पानी मौजूद है और ग्रामीण स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।

Bhagalpur News: अकबरनगर, संवाददाता। अकबरनगर एवं आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार को बाढ़ की स्थिति में कुछ सुधार देखने को मिला। चानन बहियार में फैला बाढ़ का पानी धीरे-धीरे कम होने लगा है, जबकि गंगा नदी का जलस्तर मंगलवार को स्थिर बना रहा। पानी घटने से बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है, हालांकि निचले इलाकों के लोग अब भी पूरी तरह सतर्क हैं। वहीं अकबरनगर, श्रीरामपुर, खेरैहिया, बसंतपुर, भवनाथपुर, छीट मकंदपुर, पैन, इंग्लिश चिचरौन सहित आसपास के बहियार क्षेत्रों में कई स्थानों पर अब भी पानी मौजूद है। निचले इलाकों के ग्रामीण स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।


