Bhagalpur News: लखीसराय: बाढ़ प्रभावित 17 गांवों के लिए राहत पैकेट तैयार करने का काम तेज

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

Bhagalpur News: लखीसराय से मनीष की रिपोर्ट जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला

Bhagalpur News: लखीसराय: बाढ़ प्रभावित 17 गांवों के लिए राहत पैकेट तैयार करने का काम तेज

Bhagalpur News: लखीसराय से मनीष की रिपोर्ट जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग ने राहत सामग्री वितरण की तैयारी तेज कर दी है। जिले के बड़हिया, लखीसराय सदर, सूर्यगढ़ा और पिपरिया प्रखंड के करीब 17 गांव बाढ़ के पानी से प्रभावित हैं। प्रभावित परिवारों तक आवश्यक खाद्य सामग्री पहुंचाने के लिए राहत पैकेट तैयार किए जा रहे हैं। नगर परिषद क्षेत्र स्थित आरलाल कॉलेज के समीप अंबेडकर भवन में राहत सामग्री की पैकेजिंग का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। पैकेजिंग कार्य में आंगनबाड़ी सेविकाओं की टीम के साथ नगर परिषद के सफाई कर्मियों को लगाया गया है।

कर्मियों द्वारा निर्धारित मात्रा के अनुसार खाद्य सामग्री को प्लास्टिक के थैले में पैक किया जा रहा है, ताकि बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया जा सके। तैयार किए जा रहे प्रत्येक राहत पैकेट में पांच किलो चूड़ा, एक किलो गुड़, एक किलो चना, एक किलो नमक और दो किलो सत्तू रखा जा रहा है। प्रशासन की ओर से फिलहाल करीब पांच हजार राहत पैकेट तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है। पैकेट तैयार होने के बाद इन्हें बाढ़ प्रभावित गांवों में जरूरत के अनुसार भेजने की तैयारी की जा रही है। बाढ़ प्रभावित इलाकों में पानी पहुंचने के बाद कई परिवारों के सामने भोजन और रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं की समस्या उत्पन्न हुई है। इसे देखते हुए प्रशासन द्वारा राहत सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। राहत पैकेट तैयार करने के दौरान कर्मियों की टीम लगातार सामग्री की पैकिंग और गिनती में जुटी हुई है। प्रशासनिक स्तर पर प्रभावित प्रखंडों से बाढ़ की स्थिति और जरूरत की जानकारी ली जा रही है। जलस्तर और प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति के अनुसार राहत सामग्री को संबंधित इलाकों तक पहुंचाया जाएगा। जिला प्रशासन की ओर से बाढ़ प्रभावित लोगों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के लिए संबंधित विभागों और कर्मियों को सक्रिय रहने का निर्देश दिया गया है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar NewsभागलपुरBhagalpur News: लखीसराय: बाढ़ प्रभावित 17 गांवों के लिए राहत पैकेट तैयार करने का काम तेज