लत्तीपुर-नरकटिया जमींदारी गंगा तटबंध की मरम्मत शुरू

Feb 09, 2026 01:40 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

बिहपुर, संवाद सूत्र। बिहपुर और खरीक प्रखंड के कई पंचायतों को बाढ़ की त्रासदी से

लत्तीपुर-नरकटिया जमींदारी गंगा तटबंध की मरम्मत शुरू

बिहपुर और खरीक प्रखंड के कई पंचायतों को बाढ़ की त्रासदी से सुरक्षित रखने वाले लत्तीपुर-नरकटिया जमींदारी गंगा तटबंध गंगा के पानी कम होने के दौरान कुछ ध्वस्त हिस्से की मरम्मत का कार्य रविवार को विधिवत भूमिपूजन के साथ शुरू हो गया। करीब दो करोड़ 91 लाख रुपये की लागत से होने वाले इस कार्य के आरंभ होने से क्षेत्रवासियों में खुशी और राहत का माहौल है। भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान कार्य एजेंसी के संवेदक किशोर चौधरी, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि राजीव उर्फ नूनू चौधरी, प्रभुनंदन चौधरी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। जानकारी दी गई कि जमींदारी गंगा तटबंध के कैंची प्वाइंट पर 106 मीटर तथा मुन्नी राय के घर के सामने लगभग 250 मीटर तक क्षतिग्रस्त हिस्से को दुरुस्त किया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।