Bhagalpur News: बाढ़ की खबर.... पानी घटने के बाद लोगों को महामारी की आशंका
Bhagalpur News: सुल्तानगंज में गंगा के जलस्तर में कमी के बाद बाढ़ पीड़ितों को जलजमाव से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोग बीमारियों के डर से चिंतित हैं। ब्लीचिंग का छिड़काव न होने पर जलजनित बीमारियों की समस्या बढ़ने का खतरा है। प्रशासन ने आवश्यक प्रबंध नहीं किए हैं।

Bhagalpur News: सुल्तानगंज, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में गंगा के जलस्तर में आई कमी के बाद अब बाढ़ पीड़ितों को पानी घटने के बाद उत्पन्न हो रही दुर्गंध से परेशानी हो रही है। इससे लोगों में महामारी की चिंता सताने लगी है। जैसे-जैसे पानी घट रहा है, वैसे-वैसे लोग अपने घरों की ओर लौट रहे हैं। लेकिन अभी भी कल्याणपुर मोतीचक के कई घरों और गांव की गलियों में जलजमाव बरकरार है, जिससे लौटने में बाढ़ पीड़ितों को परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर पानी घटने पर ब्लीचिंग का छिड़काव नहीं किया गया तो जलजनित बीमारियों की समस्या बढ़ जाएगी।
इस बार की बाढ़ में प्रशासनिक स्तर पर कोई खास व्यवस्था नहीं की गई। कल्याणपुर मोतीचक गांव के लोग अभी भी टिन से बनी नाव के सहारे आवाजाही कर रहे हैं। गंगा का जलस्तर घटने से अब नमामि गंगे घाट की सीढ़ियां धीरे-धीरे बाहर निकल रही हैं। नमामि गंगे घाट जाने वाले पीसीसी सड़क पर अभी भी पानी का बहाव है। अस्पताल प्रबंधक रमन कुमार सिंह ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में जहां-जहां से ब्लीचिंग छिड़काव की मांग आ रही है, वहां छिड़काव किया जा रहा है।


